Car Race in Movies: इन बॉलीवुड अभिनेताओं ने फिल्मों में की कार रेस, दो को ड्राइविंग करते देख छूट गई थी हंसी
फिल्मों में कार रेस के सीन दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। कई हिंदी फिल्मों में ऐसा देखने को मिला है और दर्शकों ने जमकर उसका आनंद लिया है। फिल्मों में केवल गंभीर कार रेस ही नहीं दिखाई गई है, बल्कि कॉमेडी से भरपूर कार रेस भी देखने को मिल चुकी है। आज हम आपको चार ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कार रेस करके लोगों का मनोरंजन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मों में कार रेस के सीन दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। कई हिंदी फिल्मों में ऐसा देखने को मिला है और दर्शकों ने जमकर उसका आनंद लिया है। फिल्मों में केवल गंभीर कार रेस ही नहीं दिखाई गई है, बल्कि कॉमेडी से भरपूर कार रेस भी देखने को मिल चुकी है। आज हम आपको चार ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कार रेस करके लोगों का मनोरंजन किया था।
अजय देवगन
रोहित शेट्टी की फिल्में कार के बिना अधूरी मानी जाती है। उनकी फिल्मों में उड़ती हुई कार का दिखना आम सी बात है। साल 2009 में 'ऑल द बेस्ट' नाम से उनकी एक फिल्म आई थी। यह एक कॉमेडी फिल्म है। इसमें अजय देवगन कार रेस करते हुए दिखाई दिए थे और चूंकि यह हास्य फिल्म है, इसलिए वो सीन भी हंसी से भरा हुआ था। अजय देवगन का किरदार रेस जीतने के लिए कार में नाइट्रस ऑक्साइड का इस्तेमाल करता है।
अरशद वारसी
रोहित शेट्टी की ही एक और फिल्म गोलमाल में भी कार रेस का सीन था और ऑल द बेस्ट की तरह यह भी कॉमेडी फिल्म है तो जाहिर है कि कार रेस वाला दृश्य हंसी-मजाक से ही भरा होगा। इस फिल्म में अरशद वारसी कार रेस में हिस्सा लेते हुए दिखाई दिए थे, जो रेस जीतने के लिए दूसरों की कार खराब कर देते हैं।
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने 'ता रा रम पम' फिल्म में फॉर्मूला 1 ड्राइवर की भूमिका अदा की थी। इस फिल्म में उन्हें दमदार तरीके से कार रेसिंग करते हुए देखा गया था। फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। फिल्म में रानी मुखर्जी ने भी अहम रोल अदा किया था।
Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी-जहीर को ट्रोल करने वालों को मुकेश खन्ना का जवाब, कहा- इसे धर्म के चश्मे से मत देखो
अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना भी सिल्वर स्क्रीन पर कार रेस करते हुए नजर आ चुके हैं। उन्हें अब्बास-मस्तान द्वारा निर्देशित 'रेस' फिल्म में रेस लगाते हुए देखा गया था। फिल्म में अक्षय खन्ना का किरदार सैफ अली खान के साथ रेस लगाता है। यह फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसमें बिपाशा बसु, कैटरीना कैफ और अनिल कपूर ने भी काम किया था।