फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kalki 2898 AD SEQUEL PREDICTION will prabhas character die in film Krishna of Mahabharata nitish bharadwaj sai

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में हो जाएगी प्रभास के किरदार की मौत? महाभारत के कृष्ण ने खोला राज

Sun, 07 Jul 2024 06:08 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 07 Jul 2024 06:08 PM IST
विज्ञापन
Kalki 2898 AD SEQUEL PREDICTION will prabhas character die in film Krishna of Mahabharata nitish bharadwaj sai
नीतीश भारद्वाज-कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी जैसे सितारों ने बेहतरीन अभिनय किया है। समीक्षक समेत दर्शक और फिल्मी जगत के सितारे भी मूवी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। वहीं, अब इस सूची में एक नाम 'महाभारत' में भगवान कृष्ण के किरदार के लिए मशहूर अभिनेता नीतीश भारद्वाज का भी जुड़ गया है। उन्होंने भविष्य की कहानी के साथ महाभारत के पात्रों के अनूठे मिश्रण की सराहना की है।

विज्ञापन
Trending Videos

नीतीश भारद्वाज ने की नाग अश्विन की तारीफ 

एक हालिया इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने कहा कि अश्विन ने महाभारत के पात्रों को एक डायस्टोपियन भविष्य में चतुराई से शामिल करने पर प्रकाश डाला, जो भगवान विष्णु के 10वें अवतार, कल्कि पर केंद्रित है। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी फिल्म निर्माताओं को साउथ से सीख लेने की जरूरत है। नीतीश भारद्वाज ने कहा, 'हिंदी फिल्म निर्माता साउथ के धर्मग्रंथों और महाकाव्यों के गहरे संबंध से सीख ले सकते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कल्कि 2898 एडी' को बताया प्रेरणादायक 

नीतीश भारद्वाज ने सराहना की कि कैसे अश्विन का रूपांतरण सटीक और प्रेरणादायक दोनों लगा। उन्होंने कहा कि हालांकि 'कल्कि 2898 एडी' के दृश्य 'मैड मैक्स' जैसी फिल्मों से प्रेरणा ले सकते हैं, लेकिन मुख्य कहानी अपनी मजबूत कथात्मक नींव के कारण विशिष्ट और सम्मोहक बनी हुई है। पूरी फिल्म में सभी चीजें मनोरंजक हैं।

Vettaiyan-Fahadh: फहद फाजिल ने शुरू की रजनीकांत की 'वेट्टैयन' की डबिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

विज्ञापन

सीक्वल को लेकर लगाया अनुमान 

नीतीश भारद्वाज ने 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल को लेकर भी अनुमान लगाया। उन्होंने कहा कि प्रभास का किरदार अश्वत्थामा (अमिताभ बच्चन) और कृष्ण द्वारा उसे मुक्ति मार्ग दिखाने के बावजूद खलनायक द्वारा स्वीकार किए जाने की इच्छा में मर जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने मजाक-मजाक में कहा कि नाग अश्विन को दूसरे भाग में भगवान कृष्ण का चेहरा छिपाने की आवश्यक्ता नहीं है, क्योंकि मैं हूं।'

Lakshya-Raghav: शाहरुख खान के साथ काम करने वाले हैं राघव जुयाल और लक्ष्य? अभिनेता की इस बात से मिला इशारा

नाग अश्विन की राय 

इससे पहले, नाग अश्विन ने 'कल्कि 2898 एडी' में दिखाए गए भगवान कृष्ण अवतार के बारे में बात की थी, उन्होंने कहा, 'विचार यह था कि उन्हें हमेशा एक छवि और निराकार, बिना किसी पहचान के रखा जाए। अन्यथा, यह सिर्फ एक व्यक्ति या एक अभिनेता बनकर रह जाता है। विचार हमेशा उसे गहरे रंग का और छायादार रखने का था, बिल्कुल एक रहस्यमयी आकृति की तरह, मुझे लगता है कि यह (कास्टिंग) मुद्दे के विपरीत जाएगा।' जानकारी हो कि पैन इंडिया बहुभाषी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed