Who is Tanvi Kolte: कौन हैं 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' की विनर तन्वी कोल्टे? जानें मिस गोआ से धाकड़ गर्ल का सफर
Who is Tanvi Kolte: तन्वी कोल्टे 'बिग बॉस मराठी सीजन 6' की विनर बनीं। उन्होंने बीती रात इस सीजन का खिताब अपने नाम किया। जानिए कौन हैंं तन्वी कोल्टे और उनके करियर के बारे में।
विस्तार
19 अप्रैल, रविवार रात 'बिग बॉस मराठी 6' फिनाले की ट्रॉफी तन्वी कोल्टे ने जीत ली। जीतने पर तन्वी कोल्टे को लाखों रुपये , इलेक्ट्रिक स्कूटर और हीरे की जूलरी के लिए लाखों रुपये का वाउचर भी मिला। तन्वी कोल्टे के अलावा राकेश बापट शो में पहले रनर-अप रहे। इस बीच आइए जानते हैं कौन हैं तन्वी कोल्टे और उनके करियर के बारे में।
कौन हैं तन्वी कोल्टे?
तन्वी कोल्टे एक उभरती हुई मराठी एक्ट्रेस, मॉडल और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं। 28 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज से खास पहचान बना ली है, जिसके चलते शो के दौरान उन्हें ‘धाकड़ गर्ल’ का टाइटल भी मिला। वह अपनी दमदार मौजूदगी के कारण इस सीजन की पहली कन्फर्म फाइनलिस्ट भी बनीं।
मिस गोवा 2020 भी रह चुकी हैं तन्वी
उन्होंने जी मराठी के ड्रामा सीरियल ‘लक्ष्मी निवास’ (2024) में सिंचना का किरदार निभाया था, जिसे उन्होंने बिग बॉस मराठी 6 में हिस्सा लेने के लिए छोड़ दिया। एक्टिंग में आने से पहले तन्वी ने पेजेंट वर्ल्ड में भी अपनी पहचान बनाई थी, जहां उन्होंने ‘मिस रत्नागिरी 2018’ और ‘मिस गोवा 2020’ जैसे खिताब जीते। उनके पास बी.टेक की डिग्री भी है और वह एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी एक्टिव हैं।
शो के दौरान तन्वी ने अपनी पर्सनल लाइफ के संघर्षों के बारे में भी खुलकर बात की, जिसमें 2026 की शुरुआत में अपने पिता को खोने का दर्द भी शामिल था। उनकी ये बातें दर्शकों के दिल को छू गईं। फिलहाल, तन्वी ने 'बिग बॉस मराठी 6' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।