फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is Soundarya Sharma worked with akshay kumar in housefull 5

Soundarya Sharma: कौन हैं बिग बॉस फेम सौंदर्या शर्मा? अक्षय की फिल्म हाउसफुल 5 में ‘लाल परी’ बन बिखेरा जलवा

Fri, 06 Jun 2025 07:03 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 06 Jun 2025 07:03 PM IST
सार

Soundarya Sharma in Housefull 5: अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा का नाम बड़े बजट की सुपरहिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल 5 से जुड़ गया है, जिसमें वो अक्षय-रितेश जैसे बड़े स्टार्स के साथ नजर आ रही हैं। फिल्म को देखकर आ रहे दर्शक जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं सौंदर्य शर्मा। चलिए इस खबर में आपको बताते हैं।

विज्ञापन
who is Soundarya Sharma worked with akshay kumar in housefull 5
सौंदर्य शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsoundaryasharma

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म से डेब्यू करना किसी भी एक्ट्रेस के लिए बड़े सपने जैसा होता है और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से ऐसी ही एक अभिनेत्री का सपना पूरा हुआ है। हम बात कर रहे हैं सौंदर्या शर्मा की जिन्होंने मेन लीड के तौर पर फिल्म में अपना डेब्यू किया है। आखिर कौन हैं सौंदर्य शर्मा जो अपने इस डेब्यू से इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन


कौन हैं सौंदर्य शर्मा?
दिल्ली में जन्मीं और पली-बढ़ी सौंदर्या शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले डॉक्टर बनने का सपना देखा था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। मेडिकल की पढ़ाई के बाद उन्होंने एक्टिंग की ओर रुख किया और साल 2017 में फिल्म रांची डायरीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन सौंदर्या की अदाकारी को इंडस्ट्री में नोटिस जरूर किया गया।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: 'हाउसफुल' सीरीज की इस एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की तस्वीरें, यहां देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

who is Soundarya Sharma worked with akshay kumar in housefull 5
सौंदर्य शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsoundaryasharma

म्यूजिक वीडियो में किया काम 
इसके बाद सौंदर्या ने म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज के जरिए धीरे-धीरे अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 16 में भी देखा गया, जहां उनकी बोल्ड पर्सनालिटी और आत्मविश्वास ने दर्शकों का ध्यान खींचा। अभिनय के प्रति उनका जुनून और लगातार मेहनत ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया है।

who is Soundarya Sharma worked with akshay kumar in housefull 5
सौंदर्य शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम- @iamsoundaryasharma

'हाउसफुल 5' में हो रही तारीफ
हाउसफुल 5 जैसी हाई-प्रोफाइल फिल्म में लीड रोल मिलना किसी भी एक्ट्रेस के लिए सपने के सच होने जैसा होता है। इस फिल्म में सौंदर्य के काम को पसंद किया जा रहा है और उन्हें तारीफ मिल रही है। सौंदर्या की मानें तो उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वो एक दिन इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स में उन्होंने इस मौके को 'जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़' बताया।

 

who is Soundarya Sharma worked with akshay kumar in housefull 5
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 
बता दें अक्षय कुमार स्टाटरर ये फिल्म आज यानी 6 जून 2025 को रिलीज हो गई है। फिल्म को अब तक ऑडियंस की तरफ से अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सैकनिल्क के आंकड़ों को मुताबिक फिल्म ने अब तक करीब 13 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed