फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is sheikha mahra dubai princess got engaged to french montana life story divorce marriage

Sheikha Mahra: पति से तलाक लेने के बाद अमेरिकी रैपर से की सगाई, जानें कौन हैं राजकुमारी शेखा महरा?

Thu, 28 Aug 2025 12:44 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 28 Aug 2025 12:44 PM IST
सार

Who is Sheikha Mahra?: दुबई की राजकुमारी शेखा महरा ने हाल ही में फेंच मोंटाना से सगाई कर ली है। आखिर कौन हैं शेखा महरा, जो हर वक्त पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, चलिए जानते हैं। 

विज्ञापन
who is sheikha mahra dubai princess got engaged to french montana life story divorce marriage
शेखा महरा - फोटो : एक्स

विस्तार

मोरक्कन-अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना और दुबई की राजकुमारी शेखा महरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में अपनी सगाई की पुष्टि की है। यह सगाई पेरिस फैशन वीक के दौरान हुई, जहां फ्रेंच मोंटाना ने अपनी लेडी लव शेखा महरा को अंगूठी पहनाई। खबर सामने आने के बाद दुनियाभर के फैन्स हैरान रह गए, क्योंकि महरा ने कुछ महीने पहले ही अपने पहले पति से तलाक लिया था। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन हैं शेखा महरा?
विज्ञापन


कौन हैं शेखा महरा?
शेखा महरा दुबई के प्रधानमंत्री और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की बेटी हैं। महरा की मां जोई ग्रिगोराकॉस ग्रीस से हैं और अब अपने पति से अलग रह रही हैं। महरा का बचपन खासा शाही अंदाज में गुजरा, लेकिन उनकी दिलचस्पी हमेशा पढ़ाई, समाज सेवा और घुड़सवारी में रही।
विज्ञापन


S2

ये खबर भी पढ़ें: Hridayapoorvam: 33 साल बड़े मोहनलाल की हीरोइन बनने पर ट्रोल हुईं मालविका, बोलीं- पहले फिल्म देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई के एक निजी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा लेने के बाद महरा लंदन चली गईं, जहां उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशंस में ग्रेजुएशन किया। महरा अपने पिता की तरह ही घोड़ों और घुड़दौड़ से बेहद लगाव रखती हैं और अक्सर शाही आयोजनों में घोड़ों के साथ नजर आती हैं।

समाजसेवा के लिए जानी जाती हैं शेखा
शेखा महरा को अमीरात की महिलाओं में एक मजबूत आवाज माना जाता है। वे अक्सर फिलांथ्रॉपी यानी समाजसेवा से जुड़े अभियानों में सक्रिय रहती हैं। बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पशु कल्याण जैसे मुद्दों पर उन्होंने कई बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इस वजह से वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं और उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sheikha Mahra ❤️ (@princess.sheikha.mahra)




शेखा महरा की निजी जिंदगी
शेखा महरा ने पहली शादी शेख मना नामक एक अमीराती बिजनेसमैन और रॉयल फैमिली के सदस्य से की थी। इस शादी से उनकी एक बेटी भी है। हालांकि, रिश्ते में खटास आने के बाद महरा ने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया और सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान कर दिया। उनका पोस्ट काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने लिखा था—'मैं तुम्हें तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sheikha Mahra ❤️ (@princess.sheikha.mahra)




फ्रेंच मोंटाना और शेखा महरा की मुलाकात
तलाक के कुछ ही समय बाद शेखा की मुलाकात फ्रेंच मोंटाना से हुई। दोनों को कई बार साथ देखा गया- कभी दुबई की मस्जिदों में, कभी मोरक्को के लग्जरी रेस्टोरेंट्स में और कभी पेरिस की कई जगहों पर। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और आखिरकार जून 2025 में पेरिस फैशन वीक के दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को नाम दे दिया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sheikha Mahra ❤️ (@princess.sheikha.mahra)




फ्रेंच मोंटाना का अतीत
वहीं फ्रेंच मोंटाना का असली नाम करीम खर्बोच है। वो मोरक्को में जन्मे और बाद में अमेरिका जाकर मशहूर रैपर बने। 2007 में उन्होंने नदीन खर्बोच से शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा क्रूज खर्बोच है। हालांकि, यह रिश्ता 2014 में टूट गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by French Montana (@frenchmontana)




दोनों जल्द कर सकते हैं शादी 
फिलहाल दोनों ने शादी की तारीख तय नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक अगले साल दुबई या पेरिस में शाही अंदाज में उनकी शादी हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि शेखा महरा का तलाक और मोंटाना के साथ उनकी मुलाकात का टाइमलाइन लगभग साथ-साथ रहा, जिसने इस रिश्ते को और भी ज्यादा चर्चाओं में ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed