फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is sadhvi sail who is winner of the Femina miss india 2026 competition

Who is sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं पर है पकड़, 30 प्रतियोगियों को हराकर बनीं मिस इंडिया 2026

Sun, 19 Apr 2026 07:49 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 19 Apr 2026 07:49 AM IST
सार

Who Is Sadhvi Sail: साध्वी सैल ने भारत की 30 खूबसूरत मॉडल्स को पछाड़कर मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम किया है। अब वह मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आइए उनके बारे जानते हैं।

विज्ञापन
who is sadhvi sail who is winner of the Femina miss india 2026 competition
साध्वी सैल, निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@missindiaorg

विस्तार

शनिवार को भुवनेश्वर के केआईआईटी में 61वें मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें इस साल का मिस इंडिया वर्ल्ड खिताब गोवा की साध्वी सैल ने जीता है। उन्होंने राजनंदिनी और अद्वैता को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। इस खबर में आइए जानते हैं कौन हैं साध्वी सैल?
विज्ञापन


कौन हैं साध्वी सैल?
साध्वी सैल का ताल्लुक गोवा से है। मिस इंडिया 2026  का ताज पहनने से पहले वह गोवा का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। साध्वी सैल एक मॉडल होने के साथ एक एंटरप्रेन्योर भी हैं। उन्होंने कई बड़े फैशन शो में रैंप वॉक किया है। वह कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा रही हैं। उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में तो नाम कमाया ही है। इसके साथ वह कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र में एक कंपनी की सह-संस्थापक हैं
विज्ञापन

who is sadhvi sail who is winner of the Femina miss india 2026 competition
साध्वी सैल - फोटो : इंस्टाग्राम@sailsadhvi
सात भाषाओं पर है पकड़
साध्वी सतीश सैल एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। वह कुपोषण से पीड़ित बच्चों की सहायता करने के लिए समर्पित हैं। विशेष रूप से उन बच्चों की जिन्हें सुनने और बोलने में कठिनाई होती है। साध्वी ने अर्थशास्त्र और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में शिक्षा हासिल की है। खास बात यह है कि वह 7 भाषाएं लिख, बोल और पढ़ सकती हैं। 

मिस वर्ल्ड में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व?
मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद साध्वी मिस वर्ल्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उम्मीद है कि वह अपनी समझदारी और खूबसूरती से भारत को मिस वर्ल्ड का ताज दिला सकती हैं। साध्वी सैल ने 30 खूबसूरत मॉडल को हराकर मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज अपने नाम किया है।

who is sadhvi sail who is winner of the Femina miss india 2026 competition
साध्वी सैल - फोटो : इंस्टाग्राम@sailsadhvi
सबसे पहले पिता को दी जानकारी
मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद साध्वी ने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया। उन्होंने बताया कि वह मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीत गई हैं। पिता से बात करते हुए वह काफी खुश नजर आईं। इस बीच उनकी आंखों से खुशी के आंसू भी निकल आए। उन्होंने फोन पर अपने पिता से अपनी मातृभाषा में बात की। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)

विज्ञापन

खिताब जीतने के बाद क्या बोलीं साध्वी?
मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद साध्वी ने मीडिया से कहा 'मुझे यह सब बहुत ही हैरान करने वाला लग रहा है कि हमें यह मौका मिला। हम सभी ने बहुत ही अच्छा समय बिताया। मैं वैश्विक मंच पर देश को गौरवान्वित करना चाहती हूं। सफर में मुश्किलें थीं लेकिन आयोजकों ने हम लोगों का ध्यान रखा। मैं इस खिताब के साथ अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहूंगी।' 
 

समारोह में शामिल हुईं हस्तियां
18 अप्रैल को भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में इस समारोह का आयोजन हुआ। इसमें संस्थान के छात्रों ने परफॉर्म किया। इस प्रोग्राम में जीनत अमान, नेहा धूपिया, सेलिना जेटली, मधुर भंडारकर, और टेरेंस लुईस शामिल हुए। मनीष पॉल ने शो होस्ट किया। गायक जुबिन नौटियाल, डांसर लॉरेन गॉटलिब और ईशान खट्टर ने परफॉर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed