फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is priya sachdev kapur wife of sunjay kapur who died die to heart attack karisma kapoor

Sunjay Kapur: कौन हैं संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव? बॉलीवुड से कैसा है नाता, यहां जानिए

Fri, 13 Jun 2025 09:17 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 13 Jun 2025 09:17 AM IST
सार

Sunjay Kapur Wife Priya Sachdev: बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने पति की मौत पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। 

विज्ञापन
who is priya sachdev kapur wife of sunjay kapur who died die to heart attack karisma kapoor
प्रिया सचदेव - फोटो : इंस्टाग्राम- @priyasachdevkapur

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री इन दिनों एक गहरे सदमे से गुजर रही है। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर के अचानक निधन ने सबको स्तब्ध कर दिया है। संजय कपूर की मौत पोलो खेलते वक्त हार्ट अटैक आने के कारण हुई, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना के बाद एक नाम सुर्खियों में आ गया है वो है संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव का।

विज्ञापन

ग्लैमर से कॉर्पोरेट की दुनिया तक का सफर
प्रिया सचदेव का नाम बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री दोनों में जाना-पहचाना रहा है। वो सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सफल प्रोफेशनल भी रह चुकी हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाली प्रिया ने इनवेस्टमेंट बैंकिंग एनालिस्ट के तौर पर भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और फिल्मों की दुनिया में कदम रखा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priya Sachdev Kapur (@priyasachdevkapur)




ये खबर भी पढ़ें:Sunjay Kapur Death: आधी रात बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचे सैफ-करीना, मलाइका भी आनन-फानन में पहुंचीं

 

 ‘नील एंड निक्की’ में आ चुकी हैं नजर
उनकी पहली फिल्म ‘नील एंड निक्की’ थी, जिसमें उन्होंने ग्लैमर का जबरदस्त तड़का लगाया था। हालांकि, एक्टिंग करियर लंबा नहीं चला, लेकिन प्रिया हमेशा हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल और बिजनेस बैकग्राउंड के चलते सुर्खियों में बनी रहीं।

ये खबर भी पढ़ें:Karisma Kapoor: संजय कपूर संग कैसे शुरू हुई करिश्मा कपूर की लव स्टोरी? आगे चलकर क्यों जुदा हुईं राहें

सोशल मीडिया से गायब हैं प्रिया
करिश्मा कपूर से तलाक के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। दोनों की शादी को लेकर काफी चर्चा रही थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से प्रिया लाइमलाइट से दूर नजर आ रही थीं। खासतौर पर नवंबर 2023 के बाद से प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कोई भी पोस्ट साझा नहीं किया है। जो प्रिया पहले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं, वो अचानक गायब हो गईं। यही वजह है कि संजय कपूर के निधन के बाद लोग यह जानने को बेताब हैं कि प्रिया इस मुश्किल समय में कहां हैं और क्या उनका कोई आधिकारिक बयान सामने आएगा।
 

प्रिया का कोई रिएक्शन नहीं आया
जहां मलाइका, करीना से लेकर सैफ तक, बॉलीवुड सितारे संजय के निधन की खबर सुनते ही करिश्मा कपूर के घर पहुंचे वहीं अब तक प्रिया सचदेव की ओर से कोई भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। न उन्होंने कोई पोस्ट किया है और न ही किसी मीडिया इंटरव्यू में नजर आई हैं। यह चुप्पी और सोशल मीडिया से दूरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वह खुद को इस दुख से दूर रख रही हैं या फिर मीडिया की हलचल से बचना चाहती हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed