Mahesh Jirawala: कौन हैं महेश जीरावला? जो अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद हुए लापता, परिवार को मौत की आशंका
Who is Mahesh Jirawala: गुजराती फिल्म निर्माता महेश जीरावाला 12 जून को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद से लापता हैं। उनकी पत्नी ने आशंका जताई है कि वे हादसे में मारे गए हो सकते हैं। पहचान के लिए DNA सैंपल दिया गया है, जबकि शवों की जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद में हाल ही में हुए एयर इंडिया विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुखद दुर्घटना के बाद जहां कई परिवारों ने अपनों को खोया, वहीं कुछ अब भी अपनों की तलाश में हैं। ऐसे ही एक मामले में चर्चित गुजराती फिल्ममेकर महेश जीरावाला भी हादसे के बाद से ही लापता है।
महेश की पत्नी ने दी जानकारी
महेश की पत्नी हेतल जीरावाला ने बताया कि वो 12 जून को घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन आज तक घर नहीं पहुंचे। उन्होंने आखिरी बार दोपहर 1:14 बजे फोन कर यह जानकारी दी थी कि वो मीटिंग खत्म करके घर आ रहे हैं। इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उनका मोबाइल आखिरी बार दुर्घटनास्थल से मात्र 700 मीटर दूर एक्टिव था। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने फिल्ममेकर पर पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: फूफा जी के निधन पर प्रियंका चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हमेशा दिलों में रहेंगे
हादसे के दिन से गायब
फ्लाइट टेक-ऑफ के तुरंत बाद ही यह विमान मेघानीनगर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया था। इस हादसे में 29 लोगों की जान गई और कई घायल हुए। महेश के परिजनों को शक है कि वह भी उन्हीं लोगों में शामिल हो सकते हैं, जिनकी मौत सड़क पर हुई।
हेतल जीरावाला ने बताया कि महेश का न तो स्कूटर मिला है और न ही मोबाइल फोन, जो उनकी चिंता को और भी बढ़ा देता है। उन्होंने DNA परीक्षण के लिए सैम्पल भी अधिकारियों को सौंपा है ताकि महेश की पहचान की जा सके।
अधिकारियों की ओर से DNA जांच जारी
हादसे के बाद मिले ज्यादातर शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। अब तक 47 मृतकों की पहचान DNA जांच के माध्यम से हो चुकी है, जबकि 24 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Devdas: ‘देवदास’ के क्लाइमेक्स सीन के लिए रातों-रात तैयार की गई 13 मीटर साड़ी, कास्ट्यूम डिजाइनर ने खोला राज
कौन हैं महेश जीरावाला?
महेश जीरावाला गुजरात के नरोदा क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वह अपने प्रोडक्शन हाउस ‘महेश जीरावाला प्रोडक्शंस’ के सीईओ हैं। महेश मुख्य रूप से गुजराती भाषा में म्यूजिक वीडियो और शॉर्ट फिल्मों का निर्माण करते रहे हैं।
साल 2019 में उन्होंने फिल्म ‘कॉकटेल प्रेमी: पग ऑफ रिवेंज’ का निर्देशन किया था, जिसमें आशा पांचाल और वृति ठक्कर जैसे कलाकार नजर आए थे। महेश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और अपने प्रोजेक्ट्स की झलकियां अकसर इंस्टाग्राम पर साझा करते थे।
परिवार में मातम का माहौल
महेश के परिवार में उनकी पत्नी हेतल के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। हादसे के बाद से पूरे परिवार पर दुख और चिंता का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों को अब भी उम्मीद है कि वह किसी सुरक्षित स्थान पर हों, लेकिन साथ ही यह डर भी है कि कहीं उनका नाम मृतकों की सूची में न हो।