फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Costume designer neeta lulla talks about struggles during devdas movie

Devdas: ‘देवदास’ के क्लाइमैक्स सीन के लिए रातों-रात तैयार की गई 13 मीटर साड़ी, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने खोला राज

Tue, 17 Jun 2025 12:22 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 17 Jun 2025 12:22 PM IST
सार

Devdas Shooting: हाल ही में कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास  के दौरान आई मुश्किलों के बारे में बात किया है। 

विज्ञापन
Costume designer neeta lulla talks about struggles during devdas movie
ऐश्वर्या राय और नीता लुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म देवदास के सभी सीन्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। हालांकि, फिल्म में कुछ ऐसे सीन भी थे, जिसे शूट करने के लिए मेकर्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। अब कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने 'देवदास' के क्लाइमैक्स सीन्स को तैयार करने की चुनौतियों के बारे में बताया है। ये बातें सुन आप चौंक सकते हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

साड़ी तैयार करने में की मशक्कत
कॉस्ट्यूम डिजाइनर नीता लुल्ला ने न्यूज 18 के साथ हुई बातचीत में देवदास फिल्म के दौरान के अनुभवों को साझा किया और क्लाइमैक्स सीन के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास उस लुक को बनाने के लिए सिर्फ एक रात थी। पूरी फिल्म में 12-14 मीटर लंबी साड़ियां प्रयोग में लाई गईं थीं। मैंने पूरा पहनावा बनाने के लिए दो या तीन साड़ियां काटी थीं। क्लाइमेक्स सीन के लिए, निर्देशक को लगा कि उन्हें दुर्गा पूजा वाली सूती साड़ी चाहिए, हमारे पास साड़ी थी और सब कुछ तैयार था। शूटिंग से एक रात पहले, हम ऐश्वर्या राय की वैन में थे और पैक-अप के बाद शाम में आउटफिट देख रहे थे।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Aap Jaisa Koi: आर माधवन और फातिमा सना शेख की 'आप जैसा कोई' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, कब और कहां देखें? जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन


रातों-रात तैयार की साड़ी
आगे उन्होंंने बताया, 'निर्देशक ने कहा कि उनका विचार साड़ी के पल्लू में आग लगवाना है और उन्हें लगा उस हिसाब से साड़ी छोटी है। यह सुनकर मैंने कहा, 'क्या मैं जा सकती हूं?' वे परेशान थे। मैं सेट से चली गई और समाधान निकालने की कोशिश में कॉल करना शुरू कर दिया। मैंने अपने एक कपड़े वाले को फोन किया और उसे रात 11 बजे अपनी दुकान खोलने के लिए कहा। इस बीच, मैंने कढ़ाई करने वाली अपनी टीम को बॉर्डर और बाकी सब पर काम शुरू करने के लिए कहा। अगले दिन सुबह 8.30 बजे तक, हमारे पास सेट पर दो 13-मीटर की साड़ियां तैयार थी।’

देवदास फिल्म के बारे में
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में साल 2002 में एक फिल्म रिलीज हुई 'देवदास', जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था। इस फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिका में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed