फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Shah Rukh Khan talked about Wankhede Stadium controversy SRK said he lost his temper and went to hit

Shah Rukh Khan: जब वानखेड़े स्टेडियम में स्टाफ के साथ हुआ था शाहरुख खान का विवाद, प्रवेश पर लग गया था प्रतिबंध

Tue, 18 Jun 2024 12:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Jun 2024 12:01 PM IST
सार

अक्सर फिल्मी सितारों का सार्वजनिक जगहों पर विवाद हो जाता है। मामला क्योंकि सितारों से जुड़ा होता है तो चर्चा भी खूब होती है। कई वर्ष पहले ऐसे ही एक विवाद को लेकर शाहरुख खान का नाम भी खूब खबरों में रहा। जिस स्टेडियम में विवाद हुआ, वहां अभिनेता की एंट्री भी बैन कर दी गई थी।

विज्ञापन
When Shah Rukh Khan talked about Wankhede Stadium controversy SRK said he lost his temper and went to hit
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

वर्ष 2012 में शाहरुख खान के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन पर यह बैन करीब पांच साल रहा। इसकी वजह थी एक विवाद। एक आईपीएल मैच के दौरान शाहरुख खान का अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर वहां के स्टाफ और सिक्योरिटी के साथ विवाद हो गया था। मीडिया में वह विवाद खूब छाया रहा और इसकी काफी आलोचना भी हुई। हालांकि, तीन साल बाद बैन हटा दिया गया।
विज्ञापन

Alka Yagnik: दुर्लभ शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं अलका याग्निक, सुनने की क्षमता पर पड़ रहा असर
विज्ञापन


बेहद गुस्से में थे किंग खान
शाहरुख खान ने एक शो इस विवाद पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी बहस तब बढ़ गई जब किसी ने धर्म आधारित किसी बात का अपमान किया। शाहरुख खान ने बताया कि वे उस वक्त बहुत गुस्से में थे और परेशान थे। उन्होंने याद किया कि उनके बच्चे भी वहां मौजूद थे। स्टाफ को लगा था कि उन्हें हटाने का कोई नियम हो सकता है। अभिनेता ने बताया था कि उन्होंने उस शख्स से कहा, 'ये हमारे बच्चे हैं और हम इन्हें ले जा रहे हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Wedding: शादी से पहले हुमा संग मस्ती करती दिखीं सोनाक्षी, बैचलर पार्टी में जहीर भी जमकर नाचे

आपा खो बैठे थे शाहरुख?
शाहरुख खान ने बताया कि विवाद के दौरान एक शख्स ने ऐसा शब्द इस्तेमाल किया, जो दिल्ली के एक व्यक्ति के लिए अपमानजनक था। उन्होंने कहा कि मराठी में भी यह शब्द असभ्य है। शाहरुख ने आगे कहा कि वह विवाद थोड़ा सा धार्मिक और गलत था। अभिनेता ने यह भी स्वीकार किया था कि उस दौरान वह खुद भी अपना आपा खो बैठे थे और शख्स को पीटने चले थे।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान की फिल्म 'दायरा' पर आई बड़ी जानकारी, इस मशहूर अभिनेत्री संग नजर आएंगे अभिनेता

इस फिल्म में नजर आने की चर्चा
बता दें कि पिछले महीने शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी जीत का जश्न मनाया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'किंग' बड़े पर्दे पर शाहरुख की वापसी होगी, जिसमें वे एक कुख्यात डॉन की भूमिका में होंगे। इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान भी सिनेमाघरों में डेब्यू करेंगी।
Sapthami Gowda: कन्नड फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और विवादित खबर, सप्तमी गौड़ा ने दर्ज कराया मानहानि का केस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed