फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   anita kawal shared about her financial crisis and not getting proper opportunity in film industry

कौन है अनीता कंवल?: तंगहाली से जूझ रही ये मशहूर अभिनेत्री, शाहरुख-अजय देवगन के साथ कर चुकी हैं काम

Tue, 20 Oct 2026 03:42 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Oct 2026 03:42 PM IST
सार

 Who is Anita Kanwal: अभिनेत्री अनीता कंवल ने कई यादगार टीवी सीरियल्स में काम किया है। इतना ही नहीं वह कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। इसके बाद भी एक्ट्रेस ने एक बातचीत के दौरान काम न मिलने और पैसों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। 

विज्ञापन
anita kawal shared about her financial crisis and not getting proper opportunity in film industry
अनीता कंवल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री अनीता कंवल टीवी का जाना माना चेहरा रही हैं। मगर आज की पीढ़ी में कम ही लोग एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं। हाल ही में हुई एक बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी निजी जीवन की मुश्किलों और आर्थिक तंगी पर बात की। जानें अनीता कंवल के बारे में...

विज्ञापन


कौन हैं अनीता कंवल?

  • अनीता कंवल मनोरंजन जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं। 
  • उन्होंने फिल्मी दुनिया में तीन दशकों से अधिक समय तक टेलीविजन और सिनेमा में काम किया है।
  • अनीता ने करियर की शुरुआत 1991 में ऐतिहासिक धारावाहिक 'चाणक्य' से की थी।
  • इसके बाद वह 'शांति', 'सोनपरी' और 'ससुराल गेंदा फूल' में भी दर्शकों का मनोरंजन किया। 
  • विज्ञापन
  • इतना ही नहीं वह 'कभी हां कभी ना' और 'गंगाजल' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आईं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

आर्थिक स्थिति पर क्या बोलीं अनीता
अभिनेत्री अनीता कंवल ने विक्की लालवानी से बातचीत में कहा, ‘मुझे कमाना है. अगर मुझे आने वाले 10-12 साल जीना है, तो मैं क्या करूंगी? मेरा घर मेरी एकमात्र संपत्ति है।मैं एक खूबसूरत घर में रहती हूं, जिसका कुछ हिस्सा मेरे माता-पिता ने बनवाया था, कुछ के लिए मैंने लोन लिया था और चुका दिया है। यही मेरी इकलौती संपत्ति है और मेरे पास रखी सारी बचत एक साल में खत्म हो जाएगी, इसलिए मुझे काम चाहिए। मेरे पास पैसे कम होते जा रहे हैं।’

Trending Videos

anita kawal shared about her financial crisis and not getting proper opportunity in film industry
अनीता कंवल - फोटो : इंस्टाग्राम@ anitakanwal_actor

बच्चों पर नहीं रहना चाहतीं निर्भर 
आगे अपनी बातचीत में अनीता कंवल ने आगे कहा, ‘मैं कभी भी ऐसी स्थिति में नहीं पहुंचना चाहती जहां मुझे अपने बच्चों पर निर्भर रहना पड़े या उनसे कुछ मांगना पड़े। मैं हमेशा की तरह उन्हें सब कुछ देना जारी रखना चाहती हूं। वे कभी-कभी पूछते हैं, मम्मी, आप अभी भी हमें जन्मदिन पर तोहफे क्यों देती हैं? यह सुनकर मुझे सच में दुख होता है, क्योंकि मुझे तोहफे देना अच्छा लगता है। मैं ऐसी स्थिति में रहना चाहती हूं जहां मैं ऐसा करना जारी रख सकूं।’ अनीता कंवल ने आगे कहा कि वह अपने खर्चों का सोच-समझकर हिसाब रखती हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई के चलते खर्चों को संभालना मुश्किल हो गया है। उन्हें अपने कर्मचारियों का भी ख्याल रखना पड़ता है।

anita kawal shared about her financial crisis and not getting proper opportunity in film industry
अनीता कंवल फिल्म गंगाजल में - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक नहीं मिला अनीता को मिला
अपने काम पर बात करते हुए अनिता ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि इंडस्ट्री के कई युवा उनके पुराने काम के बारे में नहीं जानते। उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी उन्हें ऐसे रोल ऑफर किए जाते हैं जो उनसे काफी कम उम्र की महिलाओं के लिए होते हैं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि उन्हें काम की सख्त जरूरत नहीं है और वह चाहती हैं कि लोग उनके अनुभव और प्रतिभा को पहचानें। ऑडिशन देने और कास्टिंग डायरेक्टर्स से मिलने के बावजूद उन्हें अभी तक कोई बड़ा एक्टिंग ऑफर नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed