फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Singer Alka Yagnik is suffering from rare sensory neural nerve hearing loss provides health update on insta

Alka Yagnik: दुर्लभ शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं अलका याग्निक, सुनने की क्षमता पर पड़ रहा असर

Tue, 18 Jun 2024 11:41 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:41 AM IST
सार

मशहूर गायिका अलका याग्निक एक दुर्लभ शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। 
 

विज्ञापन
Singer Alka Yagnik is suffering from rare sensory neural nerve hearing loss provides health update on insta
अलका याग्निक - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

अलका याग्निक एक मशहूर भारतीय गायिका हैं। वह नब्बे के दशक की बेहतरीन गायिकाओं में से एक हैं। संगीत से उनका रिश्ता दशकों पुराना रहा है। वह लगभग चार दशक से भी ज्यादा समय से अपने गीतों के जरिए लोगों का मनोरंजन करती आ रही हैं। उन्होंने इस दौरान 'तू शायर है मैं तेरी शायरी', 'गली में आज चांद निकला', 'अगर तुम साथ हो' जैसे कई सुपरहिट गाने को अपनी आवाज दी है। हाल मे ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसी जानकारी साझा की, जिसे जानकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए। 

विज्ञापन


वायरल अटैक से सुनने की क्षमता पर पड़ा असर
मशहू गायिका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने स्वास्थ्य को लेकर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि वह एक दुर्लभ शारीरिक समस्या से जूझ रही हैं, जिसमें उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक, एक वायरल अटैक के कारण उन्हें ये समस्या हुई है। उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alka Yagnik (@therealalkayagnik)


Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर विक्की की 'छावा' के साथ क्लैश करेगी 'पुष्पा द रूल'! रश्मिका के फैंस के लिए होगी ट्रीट
फ्लाइट से उतरने के बाद महसूस हुई थी समस्या
इसे लेकर उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा है कि कुछ सप्ताह पहले एक फ्लाइट से उतरने के बाद उन्हें अचानक से सुनने में कमी महसूस हुई। उन्होंने कहा की कुछ सप्ताह तक इसे स्वीकार करने के लिए हिम्मत जुटाने के बाद, वह अब लोगों को भी इसके बारे में बता देना चाहती थीं, जो बीते कुछ समय से उनकी गैरमौजूदगी से परेशान हो रहे थे। उन्होंने लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को तेज संगीत और हेडफोन के अधिक उपयोग को लेकर चेताया भी है। 
Sonakshi Sinha Wedding: शादी से पहले हुमा संग मस्ती करती दिखीं सोनाक्षी, बैचलर पार्टी में जहीर भी जमकर नाचे
सितारों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना
अलका याग्निक के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी मिलते ही कई सितारों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मशहूर गायक सोनू निगम ने लिखा," मुझे महसूस हुआ था कि कुछ गड़बड़ है, जैसे ही मैं वहां आता हूं आपसे मिलता हूं। भगवान करें आप जल्द ठीक हो जाएं"। उनके अलावा पूनम ढिल्लों ने लिखा,"आपको ढ़ेर सारा प्यार और दुआ और आशीर्वाद भेज रही हूं। आप जल्द ही फिर से पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगी।"
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान की फिल्म 'दायरा' पर आई बड़ी जानकारी, इस मशहूर अभिनेत्री संग नजर आएंगे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed