{"_id":"667118406edd1a0aeb058901","slug":"kantara-actress-sapthami-gowda-files-defamation-case-against-kannada-star-yuva-rajkumar-ex-wife-sridevi-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sapthami Gowda: कन्नड फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और विवादित खबर, सप्तमी गौड़ा ने दर्ज कराया मानहानि का केस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sapthami Gowda: कन्नड फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और विवादित खबर, सप्तमी गौड़ा ने दर्ज कराया मानहानि का केस
Tue, 18 Jun 2024 10:48 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:48 AM IST
सार
कन्नड फिल्म इंडस्ट्री से बीते दिनों कई विवादित खबरें सामने आई हैं। स्टार अभिनेता दर्शन को हाल मे ही हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब अभिनेत्री सप्तमी गौड़ा ने एक अभिनेता की पूर्व पत्नी पर मानहानि का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सप्तमी गौड़ा
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नड फिल्म इंडस्ट्री इस वक्त लगातार चर्चा में है। ऐसा लगता है कि इस इंडस्ट्री के लिए सब कुछ बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। इस इंडस्ट्री से लगातार विवादित खबरें सामने आ रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही अभिनेता दर्शन को बेगलुरु पुलिस ने एक फैन की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले से पूरा फिल्म जगत सदमे में है। अब कन्नड फिल्म इंडस्ट्र्री में एक और विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
श्रीदेवी के खिलाफ सप्तमी गौड़ा ने दर्ज कराया मानहानि का केस
कन्नड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बीते कुछ दिन काफी विवादित रहे हैं। अब एक नया विवाद जन्म लेता दिख रहा है। विवाद लोकप्रिय फिल्म 'कंतारा' की अभिनेत्री सप्तमी गौड़ा से जुड़ा है, जिन्होंने युवा राजकुमार की पूर्व पत्नी श्रीदेवी के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का केस दर्ज कराया है। बताते चलें कि युवा राजकुमार स्टार अभिनेता शिव राजकुमार के भतीजे हैं। उन्होंने 'युवा' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, जिसमें सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding: शादी से पहले हुमा संग मस्ती करती दिखीं सोनाक्षी, बैचलर पार्टी में जहीर भी जमकर नाचे
विज्ञापन
श्रीदेवी ने सप्तमी को बताया पति से तलाक की वजह
युवा राजकुमार और श्रीदेवी 26 मई 2019 को शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। शादी के पांच साल बाद ही दोनों के बीच खटास काफी बढ़ने लगी और इनके विवादों की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं। हाल में ही अभिनेता ने तलाक के लिए अर्जी दी थी। इस खबर ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब, श्रीदेवी ने अपने कई इंटरव्यू में तलाक के मुद्दों पर सप्तमी गौड़ा को कारण बताया है, जिसके बाद सप्तमी ने श्रीदेवी पर मानहानी का केस दर्ज किया है।
Ayushmann Khurrana: आयुष्मान की फिल्म 'दायरा' पर आई बड़ी जानकारी, इस मशहूर अभिनेत्री संग नजर आएंगे अभिनेता
अभिनेत्री ने की सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग
श्रीदेवी और युवा राजकुमार के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप की खबरें सुर्खियां बनती रही हैं। श्रीदेवी ने कहा है कि सप्तमी और उनके पति के अफेयर की वजह से उनकी शादी नहीं चल पाई। बीते कुछ दिनों में श्रीदेवी की तरफ से लगातार सप्तमी पर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद अभिनेत्री ने ये कदम उठाया है और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।
Pushpa 2: बॉक्स ऑफिस पर विक्की की 'छावा' के साथ क्लैश करेगी 'पुष्पा द रूल'! रश्मिका के फैंस के लिए होगी ट्रीट