फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   When Deepika Padukone was asked to choose between Ranbir Kapoor and Ranveer Singh Who is Best actor

Deepika Padukone: रणवीर या रणबीर? दीपिका पादुकोण किसे मानती हैं बेहतर अभिनेता, अभिनेत्री ने किया था खुलासा

Sat, 06 Apr 2024 04:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Apr 2024 04:06 PM IST
सार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनसे एक ऐसा सवाल पूछा गया है, जिसका जवाब देते समय वह काफी उलझन में फंस गई हैं।

विज्ञापन
When Deepika Padukone was asked to choose between Ranbir Kapoor and Ranveer Singh Who is Best actor
रणवीर सिंह, दीपिका, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के बेहतरीन कपल में से एक हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री लाजवाब है। यह सभी को पता है कि रणबीर कपूर अभिनेत्री दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड रह चुके हैं। सोचिए जरा जब यह तीनों एक इंटरव्यू का हिस्सा रहे हों तो क्या हुआ होगा। एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से रणवीर और रणबीर के बीच चुनाव करने के लिए कहा गया तो उस समय अभिनेत्री बहुत बड़ी दुविधा में फंस गई थीं।

विज्ञापन


क्या दिया था दीपिका ने जवाब?
एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब दीपिका से सवाल किया गया कि उनके हिसाब से रणवीर सिंह और रणबीर कपूर में कौन सा अभिनेता ज्यादा बेहतर है? तो इस सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा, 'यह ऐसा सवाल लग रहा है जैसे कि किसी ने मुझसे माता और पिता के बीच में किसी एक का चुनाव करने के लिए कह दिया हो'। दीपिका के इस जवाब पर रणबीर ने तुरंत कहा कि वह पिता का किरदार निभाने के लिए सोच सकते हैं। रणबीर के इस जवाब के बाद वहां पर मौजूद सभी लोग हंसने लगे और माहौल शांत हो गया। 
विज्ञापन

Rebel OTT: जीवी प्रकाश की राजनीतिक ड्रामा 'रिबेल' ओटीटी पर रिलीज, इस प्लेटफॉर्म पर दर्शक उठा सकते हैं लुत्फ
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपिका को किया गया था ट्रोल
दीपिका को उनके इस जवाब के लिए काफी ट्रोल किया गया। यह तो सभी को पता है कि रणबीर कपूर, दीपिका के एक्स रह चुके हैं। लेकिन अब दोनों ही स्टार्स अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और दोनों ने ही शादी कर ली है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। दोनों ने 14 नवम्बर 2018 को इटली में शादी की थी। दोनों जल्द ही माता-पिता भी बनने वाले हैं। मां बनने की खुशी को दीपिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल साल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद दोनों ने बिटिया राहा का स्वागत किया।
Randeep Hooda: 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' बनाने के लिए रणदीप ने बेची थी पुश्तैनी जमीन? अभिनेता ने दिया यह जवाब

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही फिल्म 'सिंघम अगेन' और 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह 'सिंघम अगेन' और 'डॉन 3' की शूटिंग में बीजी है। दोनों ही स्टार्स अपने बच्चे के जन्म से पहले फिल्म की शूटिंग को खत्म कर देना चाहते है। वहीं, इन दिनों रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।
Bahar Aa Chaman Prakash: आ गई नमोशी के प्रोडक्शन की पहली फिल्म, महेश भट्ट ने किया रिव्यू, तारीफ में कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed