{"_id":"66db1fb724f56c7e4605e633","slug":"when-actress-bhumi-pednekar-gained-15-kg-for-her-debut-film-dum-laga-ke-haisha-with-ayushmann-khurrana-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhumi Pednekar: जब भूमि ने पहली फिल्म के लिए बढाया था 15 किलो वजन, जीता था सर्वक्षेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bhumi Pednekar: जब भूमि ने पहली फिल्म के लिए बढाया था 15 किलो वजन, जीता था सर्वक्षेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार
Fri, 06 Sep 2024 09:02 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:02 PM IST
सार
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। वह लगातार अपनी फिल्मों में अपने अद्भुत अभिनय कौशल से प्रशंसकों के लिए हर बार कुछ ना कुछ नया लेकर आती हैं। भूमि एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म के लिए 15 किलो तक वजन बढ़ाया था।
विज्ञापन
भूमि पेडनेकर
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar
विस्तार
भूमि अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक छोटे शहर की मजबूत इरादों वाली महिला का किरदार निभाकर की थी। यह फिल्म थी 'दम लगा के हईशा'। क्या आप जानते हैं कि भूमि ने अपने इस फिल्म के किरदार के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था। इस फिल्म में भूमि ने एक अधिक वजन वाली दुल्हन के रूप में फिल्मों में शुरुआत की थी
आयुष्मान खुराना के साथ भूमि ने की थी पहली फिल्म
बता दें भूमि पेडनेकर ने लगभग छह साल तक यशराज फिल्म्स में सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में काम कर चुकी हैं, इसके बाद भूमि ने अभिनय की ओर रुख किया। 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दम लगा के हईशा' में भूमि पहली बार अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ नजर आई थीं। संध्या वर्मा की भूमिका निभाने के लिए उन्हें 15 किलो वजन बढ़ाया था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली और प्रशंसकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।
बेहतरीन अभिनय के लिए प्रशंसा
'दम लगा के हईशा' की सफलता के बाद, अभिनेत्री को उनकी स्क्रीन उपस्थिति और अभिनय कौशल के लिए प्रशंसकों सहित क्रिटिक्स ने भी जमकर सराहा। इसके बाद भूमि ने कई दमदार फिल्में कीं। इसके बाद आयुष्मान के साथ भूमि ने 'शुभ मंगल सावधान' में भी बेहतरीन अभिनय किया। इस फिल्म में प्रशंसकों ने भूमि-आयुष्मान की जोड़ी को पहले से भी अधिक प्यार दिया। 'बाला' और 'पति पत्नी और वो' जैसी कई फिल्मों में अभिनय करने के बाद भूमि सभी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूमि एक फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं और उसकी कुल संपत्ति 15 करोड़ रुपये है। उन्हें आखिरी बार इस साल रिलीज हुई फिल्म 'भक्षक' में देखा गया था। वैसे अगर आप उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नजर डालेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। अभिनेत्री अक्सर अपने हॉट और अवांट-गार्डे लुक से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती रही हैं और अपने फैशन सेंस से वह बॉलीवुड हर एक हॉट अभिनेत्री को कड़ी टक्कर देती हैं।
Ranbir Kapoor: 'रामायण' के सेट से फिर से हुईं तस्वीरें वायरल? फैंस के साथ पोज देते दिखाई दिए रणबीर कपूर