फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   What happened in Cannes Film Festival glamor show red carpet film screening and competition

Cannes Film Festival: क्यों खास है कान फिल्म फेस्टिवल? हुस्न के जलवों से लेकर फिल्म स्क्रीनिंग तक जानें सबकुछ

Sat, 11 May 2024 05:38 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 11 May 2024 05:38 PM IST
सार

‘कान फिल्म फेस्टिवल’ का आयोजन इस साल 14 मई से 25 मई के बीच किया जा रहा है। आज हम जानेंगे इस महोत्सव में किस तरह के आयोजन होते हैं और इस दौरान क्या-क्या होता है? 

विज्ञापन
What happened in Cannes Film Festival glamor show red carpet film screening and competition
कान फिल्म फेस्टिवल - फोटो : एक्स-@Festival_Cannes

विस्तार

‘कान फिल्म फेस्टिवल’ 70 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित आयोजनों में से एक है। ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में विश्व भर के कलाकार अपने फैशन और हुस्न का जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं। इस बार ‘कान फिल्म महोत्सव’ 14 मई से 25 मई के बीच मनाया जाएगा। आइए जानते हैं कान फिल्म फेस्टिवल में क्या-क्या होता है?
विज्ञापन

 

हर साल मई में होता है आयोजन
विश्व भर में प्रतिष्ठित इस समारोह का आयोजन हर साल मई महीने में फ्रांस के कान्स शहर में होता है। इसकी शुरुआत साल 1946 में हुई थी। इस समारोह में साल की सबसे बेहतरीन फिल्म का का चयन किया जाता है और उसका जश्न मनाया जाता है। यह विश्व भर के निर्देशकों, निर्माताओं, कलाकारों और फिल्मी दुनिया की हस्तियों के मिलने का एक स्थान भी बन गया है। 
विज्ञापन

Heeramandi: डांस सीक्वेंस शूट करने के लिए 'लज्जो' को लेना पड़ा था शराब का सहारा, 40 टेक देने पर मिली थी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या होता है कान फिल्म फेस्टिवल में?
‘कान फिल्म फेस्टिवल’ अपने रोचक और शानदार आयोजनों के लिए प्रसिद्ध है। यह फिल्मी दुनिया से जुड़े कई तरह के आयोजन कराता है। लोग अपनी फिल्म और फैशन का प्रदर्शन इस समारोह में करते हैं। यहां पर हम ‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में होने वाले कुछ प्रमुख आयोजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। 


रेड कार्पेट
‘कान फिल्म फेस्टिवल’ ‘रेड कार्पेट’ आयोजन के लिए मशहूर है। ‘रेड कार्पेट’ पर दुनिया भर के मशहूर फिल्मी लोग अपना फैशनेबल लुक और अपनी ड्रेस का प्रदर्शन करते हैं। दुनिया भर की मीडिया इस आयोजन को अपने कैमरे में कैद करती है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Festival de Cannes (@festivaldecannes)



फिल्मों की स्क्रीनिंग
‘कान फिल्म फेस्टिवल’ का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन और उद्देश्य फिल्मों की स्क्रीनिंग है। फेस्टिवल में नई फिल्में, स्वतंत्र फिल्में, नई रिलीज फिल्में और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा शामिल हैं। फिल्म जगत की मशहूर और बड़ी हस्तियां, अभिनेता, निर्देशक, फिल्म निर्माता और विशेषज्ञ स्क्रीनिंग देखते हैं।


सबसे बड़ी फिल्म प्रतियोगिता
‘कान फिल्म फेस्टिवल’ सबसे बड़ी फिल्म प्रतियोगिता का भी आयोजन करती है। यह एक फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन करती है, जिसमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, जूरी पुरस्कार, ग्रैंड पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by Festival de Cannes (@festivaldecannes)



फिल्मी दुनिया के मशहूर लोगों का जमावड़ा
‘कान फिल्म फेस्टिवल’ फिल्मी दुनिया के बड़े और मशहूर लोगों के मिलने की एक जगह भी है। फेस्टिवल में विभिन्न फिल्मी इंडस्ट्री के लोग एक दूसरे से यहां जुड़ते हैं, जिसमें फिल्म निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, अभिनेत्री और अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल होते हैं,जो एक-दूसरे से अपने विचार साझा करते हैं।
मां की यात्रा से रूबरू कराती हैं ये बॉलीवुड फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed