Wednesday: इस वेब सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर गाड़े कामयाबी के झंडे, मिला ऐसा मुकाम, जो हासिल करना मुश्किल
'वेडनसडे' सीरीज को लोगों का इतना प्यार मिला है कि यह सीरीज नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे ज्यादा सफल सीरीज बन गई है। इस सीरीज ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के जमाने की दौड़ती-भागती जिंदगी में लोगों के मनोरंजन के साधन भी बदल गए हैं। नाटकों से सिनेमा तक पहुंचा रंगमंच अब ओटीटी पर सिमटने लगा है। दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भारतीय सीरीज देखना पसंद करते हैं, लेकिन विदेशी कंटेंट भी उनके मन को काफी लुभाता है। इसी कड़ी में 'वेडनसडे' नाम की एक हॉलीवुड सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है। आलम यह है कि यह नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे सफल सीरीज बन गई है। इसने अपने नाम कई रिकॉर्ड कर लिए हैं, जिनकी जानकारी हम आपको इस रिपोर्ट में दे रहे हैं।
नेटफ्लिक्स की सबसे सफल सीरीज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ ने दुनिया के कोने-कोने में फैले लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई है, जिसने इसे नेटफ्लिक्स पर सबसे सफल सीरीज बना दिया। जेना ओर्टेगा स्टारर सुपरहिट वेब सीरीज ‘वेडनेसडे’ के दूसरे सीजन का एलान कर दिया गया है। इस सुपरनैचुरल कॉमेडी और हॉरर वेब सीरीज के पहले सीजन में आठ एपिसोड दिखाए गए थे, जिसकी कहानी 'एडम्स फैमिली' के इर्द-गिर्द घूमती है। पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई इस सीरीज को शुरुआती 28 दिनों में ही 1.237 बिलियन बार देखा गया।
Bollywood Celebs: मानसिक बीमारियों पर खुलकर बात करते हैं ये सितारे, खुद भी दे चुके हैं डिप्रेशन को मात
'स्ट्रेंज थिंग्स' और 'स्क्वीड गेम' को छोड़ा पीछे
दुनियाभर के लोगों से जुड़ा अविश्वसनीय शो बनाने वाले अल्फ्रेड गफ और माइल्स मिलर ने पहले सीजन की कामयाबी के बाद हाल ही में इसके दूसरे सीजन का एलान किया, जिससे फैंस खुशी से झूम उठे। बता दें 23 नवंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 'वेडनसडे' को अब तक 182 मिलियन से ज्यादा घरों में देखा गया। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर एक हफ्ते में ही व्यूज के मामले में वेब सीरीज 'स्ट्रेंज थिंग्स' से भी आगे निकल गई । वहीं, महज 28 दिन में इसने 'स्ट्रेंजर थिंग्स 4' और 'स्क्वीड गेम' जैसी सफल सीरीज को पीछे छोड़कर कमाल का रिकॉर्ड बना डाला।
Exclusive Interview: ‘गोपी’ की रिकॉर्डिंग से पहले दिलीप कुमार ने रखी ये शर्त, रोहन कपूर ने किया दिलचस्प खुलासा
टिकटॉक पर ट्रेंड हुआ 'वेडनेसडे' का हैशटैग
'वेडनेसडे' ने दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर एक हफ्ते में सबसे ज्यादा घंटे तक देखे जाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। पहले हफ्ते में इसे 341.23 घंटे देखा गया। वहीं, दूसरे हफ्ते में भी इस सीरीज को 411.29 मिलियन घंटे देखा गया। हफ्ते दर हफ्ते इस सीरीज के व्यूज में इजाफा देखा गया। इस सीरीज ने सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाया। टिक टॉक पर 'वेडनेसडे' के हैशटैग '#WednesdayAddams' को 22 बिलियन से अधिक बार देखा गया।
Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने आगे बढ़ाई जमानत याचिका
इतनी बार देखा गया डांस वीडियो
सीरीज के कंटेंट से लेकर इसके कलाकारों के अभिनय तक सभी ने दर्शकों की तारीफ लूटी। 'वेडनेसडे' का साउंडट्रैक आईट्यून्स साउंडट्रैक चार्ट पर पहले नंबर पर पहुंच गया था वहीं, इसने तीन हफ्ते तक टॉप 10 में अपनी जगह बनाए रखी। 'वेडनेसडे' के कलाकार एडम्स के स्पॉटिफाई पर एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। साथ ही, 'वेडनेसडे' का मशहूर डांस सीन दुनियाभर में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। यह डांस सीन 80 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Pathaan Trailer: ‘पठान’ के ट्रेलर से पहले निकिता ने किया दीपिका का समर्थन, नारंगी बिकिनी में कराया बोल्ड फोटो