{"_id":"63bbf8134294ef6074376c68","slug":"tunisha-sharma-death-case-sheezan-khan-bail-plea-postpone-for-11-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने आगे बढ़ाई जमानत याचिका","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Tunisha Sharma: तुनिशा मामले में शीजान खान की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने आगे बढ़ाई जमानत याचिका
Mon, 09 Jan 2023 04:51 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:51 PM IST
सार
टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में शीजान खान की जमानत याचिका को 11 जनवरी के लिए स्थगित कर दिया है। तुनिशा की ओर से केस लड़ रहे वकील तरुण शर्मा का कहना है कि हमने आगे की तारीख मांगी है।
विज्ञापन
Tunisha Sharma -Sheezan Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीविजन अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले में उनके सह कलाकार शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शीजान इन दिनों पुलिस हिरासत में है। इस मामले में शीजान खान की जमानत याचिका को वसई कोर्ट ने 11 जनवरी के लिए स्थगित कर दिया है। आत्महत्या मामले में तुनिशा की ओर से केस लड़ रहे वकील तरुण शर्मा का कहना है कि हमने आगे की तारीख मांगी है और हम 11 जनवरी को अदालत में अपना दृष्टिकोण रखेंगे।
विज्ञापन
वहीं, सुनवाई के दौरान शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि शीजान और उनकी बहनों को उर्दू नहीं आती है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि शीजान को उसके धर्म के कारण गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
तुनिशा की मां ने लगाए कई गंभीर आरोप
तुनिशा की आत्महत्या के बाद उनकी मां वनिता शर्मा ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शीजान को उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि शीजान की मां और बहनों के अनुसार वह बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है। वहीं, बीते दिनों शीजान की बहन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर कहा था कि उनके भाई को गलत ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े-Exclusive Interview: रोहन ने पहली बार किया खुलासा उस गाने की मेकिंग का, जिसे महेंद्र कपूर ने रफी के साथ गाया
24 दिसंबर को तुनिशा ने की थी आत्महत्या
दरअसल 24 दिसंबर को अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने अपने सीरियल अली बाबा-दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सीरियल में तुनिशा के सह कलाकार शीजान खान को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल कोर्ट के द्वारा शीजान की जमानत याचिका को 11 जनवरी के लिए स्थगित कर दिया गया है।
ये भी पढ़े-Bold Horror Movies: कहने के लिए ही हॉरर हैं ये फिल्में, बोल्डनेस देख भूल जाएंगे दिल्ली की सर्दी