फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Unaccustomed Earth first look revealed Freida Pinto Siddharth lead Netflix family drama

अनकस्टमड अर्थ: जारी हुआ वेब सीरीज का पहला लुक, अहम किरदारों में होंगे फ्रीडा पिंटो और सिद्धार्थ

Fri, 18 Sep 2026 02:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Sep 2026 02:46 PM IST
सार

Unaccustomed Earth: अपकमिंग वेब सीरीज 'अनकस्टमड अर्थ' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। इसमें फ्रीडा पिंटो और सिद्धार्थ अहम किरदार में हैं। यह सीरीज भारतीय-अमेरिकी समुदाय की कहानी बताएगी। 
 

विज्ञापन
Unaccustomed Earth first look revealed Freida Pinto Siddharth lead Netflix family drama
अनकस्टमड अर्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix

विस्तार

फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर स्टारर फ्रीडा पिंटो की अपकमिंग वेब सीरीज 'अनकस्टमड अर्थ' का पहला लुक जारी किया गया है। यह फैमिली ड्रामा है जो झुम्पा लाहिड़ी की इसी नाम की शॉर्ट स्टोरी कलेक्शन पर आधारित है। इस सीरीज में फ्रीडा पिंटो 'पारुल चौधरी' के रोल में और सिद्धार्थ 'अमित' के रोल में हैं।
विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकी समुदाय पर है आधारित
यह सीरीज कैम्ब्रिज, बोस्टन और मैसाचुसेट्स में रहने वाले कई पीढ़ियों के भारतीय-अमेरिकी समुदाय की कहानी है। यह कहानी अलग-अलग पीढ़ियों के बीच प्यार, नुकसान, अपनापन और रिश्तों जैसे विषयों को दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Unaccustomed Earth first look revealed Freida Pinto Siddharth lead Netflix family drama
अनकस्टमड अर्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix
क्या है सीरीज की कहानी?
फ्रीडा पिंटो ने पारुल चौधरी का रोल निभाया है, जो एक पत्नी और मां हैं और जिन्होंने कभी अपने पिता की इच्छा का सम्मान करने के लिए अपने कॉलेज के रोमांस को छोड़ दिया था। कैंसर का पता चलने के बाद, पारुल अपने परिवार को भारत से वापस कैम्ब्रिज ले आती हैं, जिसे वह अपना घर मानती हैं। अपनी बीमारी का सामना करते हुए, पारुल उस जिंदगी को जीने का फैसला करती हैं, जिसे उन्होंने कभी छोड़ दिया था। उनके फैसलों का असर उनके परिवार और उनके आस-पास के बड़े प्रवासी समुदाय पर पड़ता है।
विज्ञापन

ये कलाकार भी आएंगी नजर
फ्रीडा पिंटो और सिद्धार्थ के अलावा, सीरीज में इंद्रनील सेनगुप्ता 'जय' के रोल में, परवीन कौर 'नीना' के रोल में, सरायु ब्लू 'रूमा' के रोल में, जस्टिन बार्थ 'एडम' के रोल में, आदि रॉय 'कौशिक' के रोल में, आइला सुंदरसिंह मैकेग 'हेमा' के रोल में और जयंत कृपलानी 'प्रणब' के रोल में हैं। अन्य कलाकारों में इशिता बंसल 'दिव्या' के रोल में, मीरा सिम्हम 'स्वाति' के रोल में, रवि कपूर 'विशाल' के रोल में, स्वयं भाटिया 'सुधा' के रोल में और पलोमी घोष 'अंजलि' के रोल में हैं।

Unaccustomed Earth first look revealed Freida Pinto Siddharth lead Netflix family drama
अनकस्टमड अर्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix
कौन हैं शो रनर?
'3 बॉडी प्रॉब्लम' और 'द नेवर्स' पर अपने काम के लिए जानी जाने वाली माधुरी शेखर इस शो की राइटर और शो-रनर हैं। वह जॉन वेल्स, झुम्पा लाहिड़ी, निशा गनात्रा, एरिका सालेह, एरिन जोंटो और सेलिया कोस्टास के साथ एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं।

Unaccustomed Earth first look revealed Freida Pinto Siddharth lead Netflix family drama
अनकस्टमड अर्थ - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix
कब रिलीज होगी सीरीज?
  • रितेश बत्रा ने पहले दो एपिसोड को डायरेक्ट किया है और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है।
  • 'अनकस्टमड अर्थ' को वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन ने प्रोड्यूस किया है।
  • यह 17 दिसंबर, 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed