फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   The Family Man Season 3 Priyamani share major update on Manoj Bajpayee starrer series says We will start shoot

Priyamani: 'द फैमिली मैन 3' को लेकर प्रियामणि ने साझा किया बड़ा अपडेट, एक्ट्रेस ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Fri, 22 Sep 2023 04:42 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 22 Sep 2023 04:42 PM IST
सार

दर्शक 'द फैमिली मैन' सीजन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री प्रियामणि ने द फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर फैंस के साथ बड़ा अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन
The Family Man Season 3 Priyamani share major update on Manoj Bajpayee starrer series says We will start shoot
द फैमिली मैन - फोटो : Social Media

विस्तार

'द फैमिली मैन' फेम एक्ट्रेस प्रियामणि हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में नजर आई थीं। अपने दमदार अभिनय से अभिनेत्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं, अब प्रियामणि के फैंस उन्हें द फैमिली मैन सीजन 3 में एक बार फिर मनोज बाजपेयी के साथ पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। दर्शक सीरीज की अगली किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अभिनेत्री ने द फैमिली मैन सीजन 3 को लेकर फैंस के साथ बड़ा अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

The Family Man Season 3 Priyamani share major update on Manoj Bajpayee starrer series says We will start shoot
एक्ट्रेस प्रियामणि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

द फैमिली मैन 3 को लेकर कही यह बात 
एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू में ,जब प्रियामणि से द फैमिली मैन के तीसरे सीजन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि कल ही राज सर और डीके सर ने एक घोषणा की है कि सीजन तीन जल्द ही आने वाला है, इसलिए प्रतीक्षा करें और देखें।”

विज्ञापन
विज्ञापन

The Family Man Season 3 Priyamani share major update on Manoj Bajpayee starrer series says We will start shoot
प्रियामणि - फोटो : इंस्टाग्राम

अगले साल शुरू होगी शूटिंग
अभिनेत्री ने आगे कहा, “मैं उनसे तब मिली थी जब वे फर्जी पर काम कर रहे थे, मुझे नहीं लगता कि मैं उनसे तब मिली थी जब वे सिटाडेल पर काम कर रहे थे, लेकिन मैंने उन्हें तब देखा था जब वे फर्जी के लिए काम कर रहे थे। और इसलिए हम उनसे पूछते जा रहे थे, सर सीजन तीन कब आ रहा है, उन्होंने कहा, जल्द ही...जल्द...जल्द ही...तो मुझे यकीन है, मुझे लगता है कि हम अगले साल शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।''

Ashutosh Gowariker: न्यास के सहयोग से आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, साझा की खुशी

विज्ञापन

The Family Man Season 3 Priyamani share major update on Manoj Bajpayee starrer series says We will start shoot
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

जवान में आईं नजर
प्रियामणि वर्तमान में अपनी हालिया रिलीज जवान की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा भी हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, आलिया कुरेशी, लहर खान और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और सिनेमाघरों में लगातार सफल प्रदर्शन जारी रखा है। एटली के निर्देशन में बनी यह एक्शन-थ्रिलर ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 922.55 करोड़ रुपये और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 526.78 रुपये की कमाई की है।
 

यह भी पढ़ें-  Rajkummar Rao: राजकुमार राव की 'न्यूटन' को पूरे हुए छह साल, अभिनेता ने साझा किया अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed