{"_id":"650d5a17433c1e737607042d","slug":"newton-rajkummar-rao-on-6th-anniversary-of-film-says-its-a-deeply-humbling-experience-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajkummar Rao: राजकुमार राव की 'न्यूटन' को पूरे हुए छह साल, अभिनेता ने साझा किया अनुभव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkummar Rao: राजकुमार राव की 'न्यूटन' को पूरे हुए छह साल, अभिनेता ने साझा किया अनुभव
Fri, 22 Sep 2023 03:22 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 22 Sep 2023 03:22 PM IST
सार
'न्यूटन' फिल्म में राजकुमार राव ने नूतन कुमार नाम के एक सरकारी क्लर्क की भूमिका निभाई है, जो निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध होता है।
विज्ञापन
न्यूटन
विस्तार
अभिनेता राजकुमार ने कई फिल्मों में काम किया है। मगर 'न्यूटन' उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म है। आज इसकी रिलीज को छह साल पूरे हो गए हैं। अमित मसुर्कर द्वारा निर्देशित यह फिल्म वर्ष 2017 में रिलीज हुई थी। 'न्यूटन' ने न सिर्फ एक अभिनेता के रूप में राजकुमार राव की छवि को और मजबूत बनाया, बल्कि उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड भी दिलाया। फिल्म की एनिवर्सरी के मौके पर एक्टर ने अपना अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
अभिनेता ने कही यह बात
हाल ही में इस फिल्म को लेकर राजकुमार राव ने कहा, 'जब मैं इस फिल्म की यात्रा की तरफ पीछे मुड़कर देखता हूं और फिर देखता हूं कि आज भी दर्शकों के बीच यह फिल्म कितनी पसंद की जाती है तो यह अनुभव बहुत शानदार है। इससे मुझे इस तरह की और भी फिल्में करने की प्रेरणा मिलती है। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस होता है। 'न्यूटन' मुझे याद दिलाती है कि अर्थपूर्ण फिल्में और कहानी हमेशा पसंद की जाती हैं'।
विज्ञापन
Ashutosh Gowariker: न्यास के सहयोग से आदि शंकराचार्य पर फिल्म बनाएंगे आशुतोष गोवारिकर, साझा की खुशी
विज्ञापन
इस भूमिका में आए थे नजर
इस फिल्म में राजकुमार राव ने नूतन कुमार नाम के एक सरकारी क्लर्क की भूमिका निभाई हैं, जो निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राजकुमार ने अपने अभिनय से इस फिल्म को शानदार बना दिया। बता दें कि हाल ही में राजकुमार राव नेटफ्लिक्स की सीरीज 'गन्स एंड गुलाब' में नजर आए थे। फिलहाल एक्टर के पास कई शानदार फिल्में हैं।
The Great Indian Family Review: विक्की और विक्टर की चौंका देने वाली फिल्म, इक बरहमन ने कहा है ये साल अच्छा है
इन फिल्मों में आएंगे नजर
राजकुमार राव ने अपने करियर में 'लव सेक्स और धोखा', शैतान, तलाश, काय पो छे!, डी-डे, शाहिद जैसी फिल्मों में काम किया है। 'स्त्री 2' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' राजकुमार राव के आगामी प्रोजेक्ट्स में शामिल हैं। इन फिल्मों में दर्शकों को एक बार फिर एक्टर का शानदार अभिनय देखने को मिलेगा।
Jawan Piracy: 'जवान' पायरेसी पर दिल्ली उच्च न्यायालय सख्त, व्हाट्सएप-टेलीग्राम से निलंबित किए जाएंगे चैनल