फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Remake of Israeli Series Fauda Tanaav will streme on sony liv directed by Sudhir Mishra Sachin Mamta Krishn

Tanaav: कश्मीर के हालातों को दिखाती ‘तनाव’ का टीजर जारी, जानें कब रिलीज होगा इस्राइली सीरीज का हिंदी रीमेक

Tue, 18 Oct 2022 06:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 18 Oct 2022 06:49 PM IST
सार

तनाव एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है, जो साल 2017 में कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें स्पेशल कोवर्ट ऑप्स यूनिट की कहानी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Remake of Israeli Series Fauda Tanaav will streme on sony liv directed by Sudhir Mishra Sachin Mamta Krishn
तनाव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन नए शोज और फिल्में रिलीज होती हैं। अब जल्द ही सोनी लिव पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज तनाव का धमाकेदार टीजर जारी कर रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। अप्लॉज एंटरटेनमेंट की यह सीरीज दुनियाभर में मशहूर इस्राइली ड्रामा सीरीज 'फौदा' का  इंडियन अडैप्शन है। इस हिंदी रीमेक सीरीज का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधीर मिश्रा और सचिन ममता कृष्ण ने किया है।
विज्ञापन

यह है कहानी
तनाव एक सोशल पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज है, जो साल 2017 में कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें स्पेशल कोवर्ट ऑप्स यूनिट की कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज में कलाकारों की लिस्ट भी काफी लंबी है। इसमें मानव विज, अरबाज खान, सुमित कौल, रजत कपूर, शशांक अरोड़ा, जरीना वहाब, एकता कौल, वलूचा डी सूसा, दानिश हुसैन, सत्यदीप मिश्रा, सुखमनी सदाना, साहिबा बाली, अमित गौर, अर्सलान गोनी जैसे उत्कृष्ट कलाकार शामिल हैं।

Vivaad Bollywood Ke: जब ईशा देओल के गुस्से की शिकार हुईं अमृता राव, थप्पड़ तक पहुंच गई थी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन होगी रिलीज
तनाव कश्मीर की बेहद जटिल परिस्थितियों से सबको रूबरू कराने वाली सीरीज है। टीजर में दिखाया गया है कि एक रेस्त्रां में कई लोग आ रहे हैं और अपने परिवार या दोस्तों के साथ बात कर रहे हैं। हर जगह हंसी खुशी का माहौल है कि अगले ही पल एक जोरदार धमाका हो जाता है। इसके बाद आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए ऑपरेशन शुरू किया जाता है। सीरीज में आतंक के साथ ही राजनीति की झलक भी देखने को मिलेगी। यह सीरीज 11 नवंबर से सोनी लिव पर स्ट्रीम करेगी। 

Priyanka Chopra: केन्या के बच्चों की हालत देख दहला प्रियंका का दिल, ग्लोबल आइकॉन ने वीडियो के जरिए मांगा फंड
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

विज्ञापन

मानव विज ने कही यह बात
शो के बारे में बात करते हुए मानव विज ने कहा, 'तनाव की एक आकर्षक कहानी है जो उभरते हुए दर्शकों के साथ अच्छी तरह से बैठती है, जो आज सिंगल-टोन्ड नैरेटिव नहीं चाहते हैं। इस शो में बहुआयामी चरित्र हैं जो कहानी में मूल रूप से फिट होते हैं। मैं आभारी हूं कि मुझे अप्लॉज और हमारे निर्देशक सुधीर और सचिन सर के साथ काम करने का मौका मिला। तनाव की शूटिंग के पूरे सफर ने मुझे टीम वर्क और बॉन्डिंग की ताकत पर विश्वास दिलाया, जिसके लिए मैं एक अभिनेता के रूप में आभारी हूं।'

Deepika Padukone: साउथ में जलवा दिखाने को तैयार दीपिका, राजामौली की फिल्म में महेश बाबू संग करेंगी काम!

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed