वेब सीरीज: एमएक्स प्लेयर पर फ्री में स्ट्रीम होंगे ये टॉप हिंदी डब कोरियन ड्रामा, आपके विंटर वैकेशन को बना देंगे यादगार
एमएक्स प्लेयर के अब तक का सबसे ज्यादा चर्चित कोरियन ड्रामा हेर्स है, जो टीनएजर की कहानी है। इसमें कोरियन स्कूल में अमीरों और गरीबों के बीच एनकाउंटर दिखाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिसंबर के महीने में मिलने वाली सर्दियों की छुट्टियों को दिलचस्प बनाने के लिए एमएक्स प्लेयर लेकर आ रहा है फेमस कोरियन ड्रामाज, वह भी आपकी अपनी भाषा में। एमएक्स प्लेयर अपने प्लेटफॉर्म पर कई सारे फेमस कोरियन ड्रामा को हिंदी भाषा में लेकर आ रहा है, जो आपकी छुट्टियों और वर्क फ्रॉम होम को काफी रिलैक्सिंग और आनंददायक बना देंगे।
स्क्विड गेम्स की सफलता के बाद भारत के लोगों में कोरियन ड्रामा के लिए काफी ज्यादा क्रेज बढ़ता जा रहा है। लोग अब कोरियन ड्रामा देखना काफी पसंद कर रहे हैं, जिसकी वजह से देश के ऑनलाइन एंटरटेनमेंट प्लेटफार्म एमएक्स प्लेयर ने अपने प्लेटफार्म के जरिए टॉप कोरियन ड्रामा को हिंदी में लाने की बात की है। एमएक्स प्लेयर ने अपने कैटलॉग में कई कोरियन ड्रामा को शामिल किए हैं, जिनमें कोरियन रोमांटिक-कॉमेडी शो के साथ-साथ सस्पेंस, थ्रिलर, साइंस फिक्शन, एक्शन और एडवेंचर से भरपूर काफी शोज होंगे। साथ ही, इसमें कई यूनिक ड्रामा के अलावा फैमिली और उद्योग जगत के थ्रिलर शोज भी होंगे। एमएक्स प्लेयर के अब तक का सबसे ज्यादा चर्चित कोरियन ड्रामा हेर्स है, जो टीनएजर की कहानी है। इसमें कोरियन स्कूल में अमीरों और गरीबों के बीच एनकाउंटर दिखाया गया है। इसके अलावा पिनोकियो दो दोस्तों की कहानी पर आधारित क्राइम ड्रामा शो है, जो हक और न्याय की कहानी पर आधारित है। इसमें मशहूर कोरियन एक्टर ली जोंग-सुक, पार्क शिन-हाई मुख्य भूमिका में दिखाई दिए हैं। आज हम आपके बता रहे हैं एमएक्स प्लेयर पर फ्री में प्रसारित टॉप 10 कोरियन ड्रामा के बारे में, जिन्हें आप हिंदी में देख सकते हैं।
गॉब्लिन
गॉब्लिन एक रोमांटिक फैंटसी शो है, जिसकी कहानी एक आज के जमाने के गॉब्लिन पर आधारित है। उसे एक लड़की से शादी करनी है, जिससे वह अपने अंदर छिपी एक अदृश्य तलवार को निकाल सके, जिससे वह भी अन्य इंसानों की तरह ही जी सकें। इसी वजह से इस ड्रामा की स्टोरी काफी ज्यादा मजेदार है और दर्शकों को आकर्षित करती है।

पेंटहाउस
पेंटहाउस एक्शन और सस्पेंशन से भरपूर वेब शो है, जिसमें सत्ता, पावर और संपत्ति के लिए चल रहे युद्ध को दिखाया गया है। इस शो की कहानी हेरा-पैलेस के 100 मंजिला घर पर आधारित है, जिसे पेंटहाउस के नाम से जाना जाता है। घर पर अधिकार को लेकर बना यह ड्रामा इंटरेस्टिंग और थ्रिलर से भरा हुआ है। अगर आपको एक्शन और थ्रिलर पर बेस्ड स्टोरी देखनी पसंद है तो यह शो आपको जरूर देखना चाहिए।
इनहेरिटर्स
इनहेरिटर्स एक टीनएजर लव स्टोरी है, जिसमें हाई स्कूल में मिलने वाले दो लोगों को कहानी है। ये दोनों लोग समाज के दो अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं, जिसमें अमीरी और गरीब के साथ-साथ कास्ट और प्रिविलेज को भी दर्शाया गया है।
रिचमैन
रिचमैन एक रोमांटिक-कॉमेडी शो है, जिसका मुख्य पात्र एक बड़ी आईटी कंपनी का सीईओ है। वह काफी ज्यादा घमंडी है और उसे कई सारे ट्रस्ट इशू भी हैं। उसके जीवन में टर्निंग पॉइंट तब आता है, जब शो की मुख्य एक्ट्रेस उसके लिए काम करना शुरू करती है।

आई एम नॉट ए रोबोट
आई एम नॉट ए रोबोट एक युवा लड़के की कहानी पर आधारित है, जो एक खास तरह की मेंटल बीमारी से जूझ रहा होता है। इसमें उसे लड़कियों के स्पर्श से काफी ज्यादा एलर्जी होती है, जिसकी वजह से उसका सोशल जोन काफी कम होता है। ऐसे में उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है, जो वाकई में एक इंसान होती है, लेकिन उसे वह रोबोट लगती है। यहीं से उसके जीवन में टर्निंग पॉइंट आता है। इसी तरह की स्टोरी लाइन की वजह से यह शो काफी ज्यादा फेमस है और लोगों को काफी पसंद आती है।
इन टू द रिंग
इन टू द रिंग एक ऐसे लड़के की कहानी है, जो अपनी जॉब छोड़कर पॉलिटिक्स ज्वाइन करता है। इस शो में पॉलिटिकल दांव-पेच को बखूबी दर्शाया गया है। अगर आपको पॉलिटिकल ड्रामा शो में इंटरेस्ट है तो आप इसे जरूर देखिए।
डॉक्टर स्ट्रेंजर
डॉक्टर स्ट्रेंजर एक यंग डॉक्टर की कहानी पर आधारित है, जो नॉर्थ कोरिया जाता है और वहां बहुत बड़ा सर्जन बनता है। यहां उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है। इस शो में दिखाया गया कि कैसे बाद में यह डॉक्टर पैसों के लिए क्रिमिनल्स और टेररिस्ट्स का भी इलाज चोरी-छिपे करता है।

किल मी हील मी
यह भी एक मेडिकल बेस्ड ड्रामा सीरीज है, जिसमें एक ऐसे इंसान की कहानी दिखाई गई है, जो पर्सनालिटी डिसॉर्डर का शिकार होता है। उसका सीक्रेट ट्रीटमेंट उसके घर में ही होता है। आखिर में उसके अंदर सात पर्सनालिटी डिसॉर्डर के केस सामने आते हैं।
डॉक्टर रोमांटिक
डॉक्टर रोमांटिक एक सस्पेंशनल थ्रिलर शो है, जो कोरिया के एक बेहतरीन सर्जन की कहानी है। इस शो का मुख्य पात्र बेहतरीन सर्जन है, जो एक घटना की वजह से अचानक लापता हो जाता है। इसके बाद वह दूसरे शहर में नाम बदलकर एक छोटे से अस्पताल में काम करता है। साथ ही, अपने दो पुराने साथियों को काम सिखाता है, जिससे वे बेस्ट सर्जन बन सकें।
डॉक्टर जॉन
यह वेब सीरीज एक मरीज की कहानी पर आधारित है, जो अपने पास्ट से जुड़ी एक रहस्यमयी दर्द से जूझ रहा होता है, जिसका इलाज किसी के पास नहीं होता है।