{"_id":"5e5e57018ebc3ef3f450a1c9","slug":"mx-player-tie-up-with-ullu-app-for-its-adult-content-to-compete-with-zee5","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीटी पर शुरू हुई एडल्ट कंटेंट की जंग, जी5 से मुकाबला करने को एमएक्स प्लेयर ने मिलाया उल्लू से हाथ","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
ओटीटी पर शुरू हुई एडल्ट कंटेंट की जंग, जी5 से मुकाबला करने को एमएक्स प्लेयर ने मिलाया उल्लू से हाथ
Tue, 03 Mar 2020 06:39 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Tue, 03 Mar 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
अनुष्का श्रीवास्तव
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने देश के छोटे शहरों और कस्बों तक अपनी पैठ बढ़ाने के लिए एकता कपूर के ओटीटी आल्ट बालाजी से हाथ मिलाया है। आल्ट बालाजी की गंदी बात जैसी सीरीज का जी5 को फायदा भी मिला है। इस नए मोर्चे से निपटने के लिए एमएक्स प्लेयर ने अब उल्लू ऐप के एडल्ट कंटेंट का सहारा लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
देश में उपलब्ध ओटीटी (ओवर द टॉप) वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं में से जी5 और एमएक्स प्लेयर के बीच इन दिनों कांटे का मुकाबला चल रहा है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉट स्टार के बाद वैसे तो नंबर चार पर सोनी लिव की बारी आती है लेकिन नंबर पांच की पोजीशन पाने के लिए घमासान मचा हुआ है।
विज्ञापन
ओटीटी का अगला दौर अब वैसा ही होने वाला है जैसा दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के बीच हो चुका है। एमएक्स प्लेयर पहले सिर्फ एक वीडियो प्लेयर के रूप में काम करता था। बाद में इसने अपनी ओरिजिनल फिल्में और वेब सीरीज लाना शुरू कीं। उल्लू शुरुआत से ही एडल्ट सामग्री परोस रहा है। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सामग्री फिलहाल फ्री में उपलब्ध है।
विज्ञापन
उल्लू की पहचान ऐसी सीरीज को लेकर बन रही है जिसमें एडल्ट कंटेंट की भरमार रहती है। ऐसी ही एक और वेब सीरीज इन दिनों 'मिरासन' काफी चर्चा में है जिसमें अनुष्का श्रीवास्तव को मुख्य किरदार के लिए चुना गया है। प्रिंस दुआ और शीबा चड्ढा पहले ही इस सीरीज का हिस्सा बन चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह एक मुस्लिम पृष्ठभूमि की प्रेम कहानी होगी। 'मिरासन' एक उर्दू शब्द 'मिरासी' से लिया गया है, जो पारंपरिक नर्तकियों और गायकों के लोगों और समुदायों के लिए उपयोग किया जाता था।