फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Kota Factory actor Mayur More gets big chance on MX Player series girlfriend chor

कोटा फैक्ट्री के कलाकार को मिला एमएक्स प्लेयर पर बड़ा मौका, इस सीरीज में चुराएंगे गर्लफ्रेंड

Thu, 16 Apr 2020 11:45 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 16 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kota Factory actor Mayur More gets big chance on MX Player series girlfriend chor
Mayur More - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर इस कोरोना काल में एक नई वेब सीरीज 'गर्लफ्रेंड चोर' को अपने प्लेटफॉर्म पर प्रसारित करने जा रहा है। जैसा कि इस सीरीज के शीर्षक से पता चल रहा है, यह प्यार मोहब्बत के आगे पीछे भागते आज कल के युवाओं की कहानी पर आधारित है। इस रोमांटिक कॉमेडी जॉनर वाली वेब सीरीज में अभिनेता मयूर मोरे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं शिशिर शर्मा, सोनाली सचदेव, हिमानी शर्मा, कुशाग्रे दुआ, दीक्षा जुनेजा और आशीष विद्यार्थी भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

सीरीज की कहानी मयूर मोरे के किरदार अकाश के इर्द-गिर्द घूमती है। आकाश एक ऐसा लड़का है जिसे हर एक लड़की हमेशा दोस्त घोषित कर देती है। लेकिन वह हमेशा से एक प्रेमिका की तलाश में रहता है। सीरीज की कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है, आकाश कुछ ऐसे दांव पेच आजमाता है कि वह अपनी किस्मत ही बदल देता है। जो लोग इंटरनेट को मनोरंजन का जरिया समझकर इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए मयूर मोरे एक जाना पहचाना चेहरा हो सकता है। पिछले साल टीवीएफ की वेब सीरीज 'कोटा फैक्ट्री' में मुख्य भूमिका निभा चुके मयूर दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना बटोर चुके हैं।

विज्ञापन

वेब शो 'कोटा फैक्ट्री' में मयूर ने एक पढ़ाकू लड़के का किरदार निभाया है। यहां मयूर एक कॉलेज के लड़के जरूर हैं लेकिन वे लड़कियों के पीछे अपना ज्यादा समय बर्बाद करते हैं। एमएक्स प्लेयर की इस वेब सीरीज के सभी एपिसोड एक साथ 17 अप्रैल यानी शुक्रवार को प्रसारित किए जाएंगे। ज्ञात है कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे भारत में केंद्र सरकार ने 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया है। इस वजह से सभी देशवासियों के पास नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, जी5, हॉटस्टार जैसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मनोरंजन के प्रमुख साधनों में से एक बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन 2.0 की यादें रिकॉर्ड कीजिए मोबाइल पर और पाइए मौका दंगल के डायरेक्टर से तारीफ पाने का


 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed