फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Record the memories of Lockdown 2.0 on mobile and get a chance to get a compliment from the director of Dangal

लॉकडाउन 2.0 की यादें रिकॉर्ड कीजिए मोबाइल पर और पाइए मौका दंगल के डायरेक्टर से तारीफ पाने का

Thu, 16 Apr 2020 11:25 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 16 Apr 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Record the memories of Lockdown 2.0 on mobile and get a chance to get a compliment from the director of Dangal
जारी किया गया पोस्टर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

फिल्में बनाने का शौक अगर आपको भी है तो ये खबर आपके लिए है। बस एक मिनट की फिल्म बनाकर आप वर्ल्ड फेमस हो सकते हैं क्योंकि इन फिल्मों के प्रजेंटर बनने जा रहे हैं, मशहूर निर्माता दिनेश विजन, साजिद नाडियाडवाला और एकता कपूर। इस मुहिम में इनका साथ देने आ रहे हैं, दंगल और छिछोरे जैसी फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी और तनु वेड्स मनु सीरीज बना चुके निर्देशक आनंद एल रॉय।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कुल छह विषयों में से किसी एक विषय पर फिल्म बनाना है। इनमें क्वारंटाइन के सकारात्मक पक्ष, हम होंगे कामयाब, लॉकडाउन से जुड़ी रोचक कहानियां, चलिए सुरक्षा के मानकों को मानते हैं, लॉकडाउन में मदद देखभाल और चिंता, मोर्चे पर डटे हमारे हीरोज को शुक्रिया जैसे विषय शामिल हैं। प्रतियोगी 21 अप्रैल तक अपने वीडियो इस प्रतियोगिता के लिए भेज सकते हैं। इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत है कि इन वीडियो को बनाने के लिए प्रतियोगियों को घर से बाहर नहीं जाना है। ये वीडियो या फिल्में सीधे इस ईमेल आईडी  inspiringfilms@mcc.in पर भेजी जा सकती हैं।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में चुनी गई सबसे अच्छी फिल्मों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज भी किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के जरिए यह कोशिश की जा रही है कि फिल्म निर्माण की रुचि रखने वाले कलाकार लॉकडाउन में अपनी कला से बिल्कुल भी दूर न हो और वे अपनी कला से कुछ ऐसा बनाए जिसे देखकर पूरे देश को गर्व महसूस हो और सकारात्मक बातें सीखने को मिले। इस प्रतियोगिता की शुरूआत की है मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने और इसका नाम है,  'इंडिया लेट्स मेक अ फिल्म'।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्चुअल डेट से अर्जुन कपूर ने इकट्ठा किया फंड, 300 मजदूरों के परिवार को मुहैया करवाएंगे खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed