फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   kangana ranaut show lockupp munawwar farooqi reveals that what was going on in his mind after being arrested

लॉकअप: मुनव्वर फारूकी ने किया बड़ा खुलासा, बताया गिरफ्तार होने के बाद दिमाग में क्या चल रहा था

Wed, 20 Apr 2022 08:02 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 20 Apr 2022 08:02 AM IST
सार

कंगना रणौत का रियलिटी शो लॉक अप इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो में लगातार हो रहे खुलासों से दर्शकों में शो को लेकर रुचि बनी हुई है। इस बीच शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मुनव्वर फारूकी ने बड़ा खुलासा कर लोगों को हैरान कर दिया है। 

विज्ञापन
kangana ranaut show lockupp munawwar farooqi reveals that what was going on in his mind after being arrested
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रणौत का रियलिटी शो लॉक अप इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो में लगातार हो रहे खुलासों से दर्शकों में शो को लेकर रुचि बनी हुई है। इस बीच शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक मुनव्वर फारूकी ने बड़ा खुलासा कर लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने अपने दिमाग में ही जेल के अनुभव के बारे कॉमेडी स्पेशल बनना शुरू कर दिया था। दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर में उनके एक शो के दौरान कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


शो के दौरान जब सायशा ने मुनव्वर से पूछा कि क्या उन्होंने आत्मकथा लिखने के बारे में कभी सोचा है? इस पर मुनव्वर ने कहा कि मैं इस पर स्टैंड-अप लिखना चाहता था। मुनव्वर की बात पर सायशा ने कहा, 'आप कुछ भी कर सकते हैं लेकिन उस अनुभव पर आपको किताब जरूर लिखनी चाहिए। 

विज्ञापन


लोगों को जीवन के इससे सबक मिलेगा कि एक सफल व्यक्ति को यह सब झेलना पड़ा।' सायशा ने मुनव्वर से कहा कि वह इसे अभी लिखना शुरू कर दें क्योंकि इस प्रक्रिया में बहुत समय लगता है। इस पर मुनव्वर ने कहा, 'जब मैं जेल गया, तो मैंने अपनी गिरफ्तारी पर अपनी नई कॉमेडी स्पेशल लिखनी शुरू कर दी थी। जब मैं थाने पहुंचा तब मेरे दिमाग में चुटकुले आने लगे थे। उस समय मेरी हालत बहुत खराब थी। वो मेरे जीवन के सबसे बुरे दिन थे। साथ ही, मैं सब कुछ देख रहा था और अपने मन में उनके बारे में चुटकुले लिख रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'अभी मेरे पास 1.5 घंटे-2 घंटे का लंबा शो है। यह मेरे गिरफ्तार होने और जेल से बाहर आने के बारे में है। इसमें धर्म पर कोई मजाक नहीं है, और न ही यह कोई राजनीतिक व्यंग्य है। यह किसी सेलिब्रिटी के बारे में भी नहीं है। यह मुझ पर और मेरे बारे में है कि मैं किस तरह से जेल गया और किस तरह बाहर आया।'

    

बता दें कि हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने लॉक अप पर अपनी जिंदगी का एक राज खोला था। उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी मां ने 2007 में एसिड पीकर आत्महत्या कर ली थी। उनका यह राज सुनकर कंगना की जेल में कैद सभी कैदी हैरान रह गए थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed