{"_id":"5e5787658ebc3ef3af4988cf","slug":"juggernaut-productions-acquires-jay-alani-and-neil-dsilva-book-haunted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्दे पर सामने आएगी 'हॉन्टेड' की अनोखी कहानी, इन 10 जगहों का रोमांच बढ़ा देगा आपकी धड़कन","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
पर्दे पर सामने आएगी 'हॉन्टेड' की अनोखी कहानी, इन 10 जगहों का रोमांच बढ़ा देगा आपकी धड़कन
Thu, 27 Feb 2020 02:41 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 27 Feb 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
'हॉन्टेड'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा जगत में हॉरर और अलौकिक थ्रिलर की शैली में लगातार लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। डिजिटल माध्यम भी इससे अछूता नहीं है। इसी कड़ी में अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है। दरअसल जगरनॉट प्रोडक्शंस ने नील डीसिल्वा और जय अलानी की पुस्तक 'हॉन्टेड' का अधिकार हासिल कर लिया है। इस किताब पर सीरीज का निर्माण स्टोरी लिंक द्वारा किया जाएगा जिसे किताबों पर आधारित कंटेंट निर्माण में महारथ हासिल है।
विज्ञापन
नॉन-फिक्शन हॉरर शैली में 'हॉन्टेड' सबसे लोकप्रिय शीर्षकों में से एक है। 'हॉन्टेड' में पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर (अपसामान्य अन्वेषक) द्वारा भारत के 10 सबसे अजीब स्थानों के उनके वास्तविक अनुभव और रोमांच का वर्णन है। जगरनॉट प्रोडक्शंस के सीओओ समर खान ने इस बारे में कहा, 'डिजिटल प्लेटफॉर्म के आने से विभिन्न कहानियों की सीमा चार गुना बढ़ गई है। सभी प्रकार के कंटेंट के निर्माण के लिए यह एक बेहतरीन मौका है जो हमें 'हॉन्टेड' की अलौकिक कहानियों सहित विभिन्न शैलियों की दूसरी कहानियों में काम करने का मौका देता है। हम स्क्रीन पर इन कहानियों को लाने को लेकर उत्सुक हैं और उम्मीद करते हैं कि हम किताब के स्तर को बनाए रखें।'
विज्ञापन
वहीं पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर अलानी ने कहा, 'हॉन्टेड सिर्फ एक किताब नहीं है, यह एक यात्रा है, एक यात्रा, जो मेरे द्वारा देखी गई वास्तविकता को दर्शाती है। इसने मुझे एहसास दिलाया है कि इस ग्रह पर सबसे डरावनी चीज भूत नहीं बल्कि इंसान है। पैरानॉर्मल इंवेस्टिगेटर के तौर पर मेरा सफर काफी कठिन रहा है। इस दौरान मुझे सांपों ने काटा, भेड़ियों द्वारा हमला किया गया है, जिंदा रहने के लिए पत्तियों और गंदे पानी का इस्तेमाल किया। यह सब इस अंधेरे दुनिया की वास्तविकता की खोज करना था जिसे नील डीसिल्वा द्वारा 'हॉन्टेड' में खूबसूरती से व्यक्त किया गया है। मुझे यकीन है कि मिस्टर खान और उनकी टीम जुग्गोरानोट में इसकी स्क्रीन स्क्रीनिंग के लिए बहुत अच्छा न्याय करेगी।'
विज्ञापन