फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   jehanabad of love and war teaser out sudhir mishra new crime thriller web series will release on ott sony liv

Jehanabad Of Love And War: मोहब्बत के साथ अपराध की कहानी, रिलीज हुआ 'जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर' का जबरदस्त टीजर

Wed, 28 Dec 2022 11:58 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 11:58 PM IST
सार

सुधीर मिश्रा की आगामी वेब सीरीज 'जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर' का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें जबरदस्त क्राइम थ्रिलर देखने को मिला है।

विज्ञापन
jehanabad of love and war teaser out sudhir mishra new crime thriller web series will release on ott sony liv
Jehanabad Of Love And War - फोटो : insta

विस्तार

ओटीटी पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए आए दिन कोई न कोई फिल्म या फिर वेब सीरीज रिलीज होती ही रहती है। अब सुधीर मिश्रा की आगामी वेब सीरीज 'जहानाबाद ऑफ लव एंड वॉर' का जबरदस्त टीजर रिलीज किया गया है और एक बार फिर से ओटीटी पर अपराध की कहानी देखने को मिलेगी। यह वेब सीरीज बिहार के जहानाबाद की पृष्ठभूमि पर फिल्माई गई है।

विज्ञापन

 

Riya Kumari Death: तीन साल की बेटी को बिलखता छोड़ गईं रिया कुमारी, झारखंड के इस सीरियल में करती थीं काम

विज्ञापन

साझा किए गए टीजर की शुरुआत में दो बाइक सवार लोगों को देखा जा सकता है, जो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बात कर रहे हैं। इसके बाद दोनों अपने चेहरे को गमछे से ढक लेते हैं और एक गेटेड कंपाउंड में बमबारी करके वहां से निकल जाते हैं। गेट के बाहर पुलिस को एक थैला पड़ा मिलता है, जो बाइक पर पीछे बैठे आदमी के हाथ में था। थैला खोलते ही  पुलिस के होश उड़ जाते हैं। यह सीन आपको भी वाकई चौंका देगा।
 

The Mirza Malik Show: तलाक की खबरों के बीच शोएब के लिए 'कुंडी मत खड़काओ' गाती नजर आईं सानिया, देखें वीडियो

टीजर के लास्ट में पुलिस कॉन्स्टेबल को एक आदमी के हाथ में हथकड़ी लगाते देखा जा सकता है। वहीं बैकग्राउंड में 'हम मार देंगे या मरेंगे फैसला कर आए हैं, काला सूरज काले बादल और काली शाम इस सफर के ओ मुसाफिर तुझको लाल सलाम' लिरिक्स सुने जा सकता हैं। वहीं ब्लास्ट के समय  पर एक डायलॉग है धमाका उतना ही करो जितनी जरूरत हो।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)


 

विज्ञापन

सुधीर मिश्रा की इस नई क्राइम थ्रिलर सीरीज को राजीव बरनवाल और सत्यांशु सिंह द्वारा निर्देशित किया गया है। सीरीज में ऋत्विक भौमिक, हर्षिता गौर और परमब्रत चट्टोपाध्याय मुख्य भूमिका में हैं। जानकारी के मुताबिक, वेब सीरीज की कहानी 2005 के जहानाबाद की है, जहां अपराध का बोलबाला था। दिखाया जाएगा कि कैसे मोहब्बत और जंग के माहौल एक दूसरे की बीच आता है। टीजर रिलीज करते हुए सोनी लिव की ओर से जानकारी दी गई है कि जहानाबाद वेब सीरीज को जल्दी ही रिलीज किया जाएगा।
 

Malaika Arora: शादी करने वाली हैं मलाइका अरोड़ा, दहेज में लेकर जाएंगी मां के कंगन?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed