फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform

ओटीटी रिलीज: सितंबर के पहले सप्ताह ओटीटी पर आएगा मनोरंजन का सैलाब; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Mon, 31 Aug 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Aug 2026 07:00 AM IST
सार

OTT Release This Week: अगस्त का महीना विदा ले रहा है। नए सप्ताह के साथ नए महीने की शुरुआत हो रही है। मनोरंजन के शौकीनों के लिए यह वीक काफी खास होने वाला है। जानिए क्या-क्या होगा रिलीज?

विज्ञापन
OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमाघरों में इस सप्ताह 'मिर्जापुर द मूवी' से लेकर 'जीवन बीमा योजना' तक, कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। मगर, उतना ही धमाल ओटीटी पर भी होने वाला है। चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इसी सप्ताह दस्तक देगा। इसके अलावा कई जबर्दस्त फिल्में और सीरीज भी रिलीज की कतार में शामिल हैं। जानिए क्या-क्या है लिस्ट में?

विज्ञापन

OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
'बिग बॉस 20' - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 20
इस सप्ताह का सबसे बड़ा आकर्षण है लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20', जो इसी वीक से दस्तक देगा। एक बार फिर सलमान खान ही इसमें बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। यह शो 06 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगा। इस बार शो में कई चीजें खास हैं। करण अर्जुन वाला ट्विस्ट देखने को मिलेगा। वहीं, 'वरदान' मिलने का कॉन्सेप्ट भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
फिल्म 'डीसी' - फोटो : सोशल मीडिया

डीसी
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज अभिनीत फिल्म 'डीसी' सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने को तैयार है। अरुण मथेश्वरन निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 07 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 04 सितंबर से यह सन नेक्स्ट पर स्ट्रीम होगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध होगी। हिंदी पट्टी वाले दर्शकों को इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
द कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

द कोर्ट
अगर कोर्टरूम ड्रामा सीरीज में आपको दिलचस्पी है, तो इस वीक आप इस सीरीज को देख सकते हैं। 'द कोर्ट' एक तमिल सीरीज है। इसकी कहानी एक ऐसे युवा वकील याझिनी की है, जिसे हकलाने की समस्या है। उसके पिता भी एक नामी वकील हैं। एक दिन याझिनी अपने ही पिता के आमने-सामने होती है। यह सीरीज 4 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी।

OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
'उन्मादम' - फोटो : सोशल मीडिया

'उन्मादम'
यह मलयालम भाषा की एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है। 31 जुलाई 2026 को यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर आ रही है। कुंचको बोबन और लिजोमोल जोस अभिनीत फिल्म 4 सितंबर 2026 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में सिद्दीक, कृष्णा प्रभा, विशाक नायर, सुधीश और सबुमोन अब्दुसमद जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन किरण दास ने किया है। 

OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
गांधारी - फोटो : वीडियो ग्रैब

'गांधारी'
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म 'गांधारी' इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।  देवाशीष मखीजा निर्देशित इस फिल्म में तापसी पन्नू एक ऐसी मां की भूमिका में हैं, जिसकी बच्ची का अपहरण कर लिया जाता है। तापसी की आंखों की रोशनी चली जाती है। मगर, वे विशेष प्रशिक्षण लेकर बिटिया की तलाश में निकलती हैं। फिल्म में इश्वाक , छाया कदम और और स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं। फिल्म 'गांधारी' 03 सितंबर से ओटीटी पर रिलीज होगी। 

OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
द जेंटलमैन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

द जेंटलमैन सीजन 2
यह एक ब्रिटिश कॉमेडी सीरीज है। इस सीरीज का दूसरा सीजन इस वीक आएगा। इसके पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। अब द जेंटलमैन सीजन 2 का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 03 सितंबर से होगा।

द हार्ड कॉर्प्स
यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म भी इस वीक रिलीज होने जा रही है। फिल्म एक ऐसे पूर्व सैनिक की कहानी है, जो इराक और अफगानिस्तान युद्ध से लौट है। बाद में एक चैंपियन बॉक्सर की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड के रूप में नियुक्त होता है। यह फिल्म 03 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
कॉमन मैन कान्हो - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमन मैन कान्हो 
यह गुजराती भाषा की सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि भगवान श्रीकृष्ण को इंसानों की समस्या को सुलझाने के लिए जमीन पर आते हैं और एक आम इंसान की तरह रहते हैं। जन्माष्टमी पर्व से दो दिन पहले यह सीरीज 02 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि, यह सीरीज गुजराती भाषा में ही उपलब्ध होगी।

OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
स्टार वॉर्स-द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू - फोटो : सोशल मीडिया

स्टार वॉर्स-द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू
अगर साइंस फिक्शन फिल्मों में आपको दिलचस्पी है तो इस वीक इसे देखा जा सकता है। यह फिल्म इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर आने को तैयार है। यह 02 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

OTT Release This Week: Gandhari to Bigg Boss 20 DC Unmadham The Hard Cops Movies and Show On digital platform
टर्निंग पॉइंट-जेनरेशन 9/11 - फोटो : सोशल मीडिया

टर्निंग पॉइंट-जेनरेशन 9/11
यह एक डॉक्यूमेंट्री है। इसमें 9/11 हमले के 25 साल बाद उन परिवारों और बच्चों की जिंदगी को दिखाया गया है, जिन्होंने इस त्रासदी में अपनों को खोया था। इसका प्रीमियर 02 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed