फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Divyendu Sharma new web series Salt City Trailer released, this time the actor will be seen in a different style

Web Series: दिव्येंदु शर्मा की नई वेब सीरीज 'साल्ट सिटी' का ट्रेलर रिलीज, इस बार अलग अंदाज में नजर आएंगे एक्टर

Sat, 04 Jun 2022 02:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 04 Jun 2022 02:09 AM IST
सार

इस वेब सीरीज का निर्देशन ऋषभ अनुपम सहाय ने किया है। ऋषभ ने प्रांजल सक्सेना और शशांक के साथ मिल कर इसकी कहानी लिखी है। इसके ट्रेलर को लोगों की खूब तारीफ मिल रही है।

विज्ञापन
Divyendu Sharma new web series Salt City Trailer released, this time the actor will be seen in a different style
साल्ट सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर वेब सीरीज के बाद दिव्येंदु शर्मा की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। सीरीज में उनके द्वारा निभाए गए दमदार किरदार की वजह से दर्शक लंबे समय से उनकी नई वेब सीरीज की राह देख रहे थे। अब लोगों का यह इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि उनके अगले वेब शो साल्ट सिटी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। हालांकि इस बार दिव्येंदु को देखने का पता अमेजन न होकर सोनी लिव हो गया है। इस नई वेब सीरीज में एक्टर अपने पिछले किरदार से बिल्कुल अलग नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

क्या है ट्रेलर में?

साल्ट सिटी एक फैमिली ड्रामा है जिसमें एक छोटे से परिवार की कहानी को दिखाया गया है। ट्रेलर में परिवार में एक दूसरे से प्यार, फिर बच्चों के बड़े हो जाने पर छोटी-छोटी बात को लेकर तकरार देखने को मिलता है। ट्रेलर की शुरुआत में नवनी परिहार का दमदार डॉयलॉग 'पहले जब बच्चे छोटे थे तब सब घर में समा जाते थे, अब या तो यह घर छोटा हो गया है या बच्चे बड़े हो गए हैं' सुनने को मिलता है। इस सीरीज में पीयूष मिश्रा जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आने वाले हैं। शो में वह दिव्येंदु के पिता के रोल में हैं। इसके अलावा इसमें गौहर खान, ईशा चोपड़ा, जितिन गुलाटी, मनीष आनंद, प्रणय पचौरी और मोनिका चौधरी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब आएगी यह सीरीज?

इस वेब सीरीज का निर्देशन ऋषभ अनुपम सहाय ने किया है। ऋषभ ने प्रांजल सक्सेना और शशांक के साथ मिल कर इसकी कहानी लिखी है। यह फैमली ड्रामा सीरीज 16 जून से सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकेगी। बता दें कि यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस सीरीज के ट्रेलर को लोगों की खूब तारीफ मिल रही है। फैंस कमेंट में सीरीज के ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed