All That Breathes: OTT पर रिलीज हुई ऑल दैट ब्रीथ्स, जानें कहां देख सकते हैं ऑस्कर नॉमिनेटेड डॉक्यूमेंट्री
भारत के सभी प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि वह ऑस्कर नामांकित डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीथ्स' को अब ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शौनक सेन के निर्देशन वाली 'ऑल दैट ब्रीथ्स' ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में कई पुरस्कार जीतकर भारत को गौरवान्वित किया है। हालांकि, यह इस साल ऑस्कर विजेताओं के रूप में 'आरआरआर' और 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' के रैंक में शामिल नहीं हो पाई। महीने की शुरुआत में प्रतिष्ठित पुरस्कारों के 95 वें संस्करण में भारत की ओर से बेस्ट फीचर डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में 'ऑल दैट ब्रीथ' को भेजा गया था और इसने नॉमिनेशन भी हासिल किया, लेकिन यह अवॉर्ड अपने नाम नहीं कर पाई। इस कैटेगरी में 'नैवेल्नी' को यह अवॉर्ड मिला था। अब भारत के सभी प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है कि वह ऑस्कर नामांकित डॉक्यूमेंट्री अब ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकते हैं।
'ऑल दैट ब्रीथ्स' को आज बुधवार 22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर जारी किया गया है। हालांकि, ओटीटी पर इसकी उपस्थिति अल्पकालिक हो सकती है, क्योंकि डिजनी प्लस हॉटस्टार ने एचबीओ के साथ अपनी साझेदारी समाप्त कर दी है। एक अप्रैल से इसकी लाइब्रेरी से सभी एचबीओ सामग्री को हटा दिया जाएगा। इससे पहले शौनक सेन, अमन मान और टेडी लेफर द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म के अधिकार एचबीओ ने लिए थे।
Padma Shri Award 2023: सुमन कल्याणपुर को राष्ट्रपति ने किया पद्म श्री से सम्मानित, जानें गायिका से जुड़े किस्से
डॉक्यूमेंट्री की कहानी
यह डॉक्यूमेंट्री 90 मिनट लंबी है, जो सच्ची कहानी पर आधारित है। इस डॉक्यूमेंट्री में मोहम्मद सऊद और नदीम शहजाद के जीवन को दर्शाया गया है। शौनक सेन की 'ऑल दैट ब्रीथ्स’ दिल्ली के दो भाइयों नदीम और सऊद के बारे में है, जो शहर की बिगड़ती हवा और बिगड़ते सामाजिक ताने-बाने के बीच माइग्रेंट ब्लैक काइट्स यानी काली चील को बचाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। यह दोनों भाई वह काम करते हैं, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।
Ek Kori Prem Katha: 'एक कोरी प्रेम कथा' का टीजर रिलीज, कुकड़ी कुप्रथा के दर्द को पर्दे पर लाएगी फिल्म
डॉक्यूमेंट्री ने जीते कई अवॉर्ड
इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के लिए 2022 ल’ऑइल डी’ओर (गोल्डन आई) अवॉर्ड जीता था। भारत ने लगातार दो बार इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीता था। इस डॉक्यूमेंट्री को कान फिल्म फेस्टिवल में काफी पसंद किया गया था।
Bholaa: 'भोला' के प्रमोशन में जुटे अजय देवगन और तब्बू , 'द कपिल शर्मा शो' में इस लुक में आए नजर,तस्वीरें वायरल