Ek Kori Prem Katha: 'एक कोरी प्रेम कथा' का टीजर रिलीज, कुकड़ी कुप्रथा के दर्द को पर्दे पर लाएगी फिल्म
'एक कोरी प्रेम कथा' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म से अभिनेत्री खनक बुद्धिराजा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्मों का बाजार गर्म है। बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियां महिलाओं के जीवन के मुद्दों पर बनी फिल्में बनाने के लिए हर दम तैयार रहती हैं। दरअसल, अच्छी स्क्रिप्ट के साथ-साथ यह अभिनेत्रियां इन फिल्मों के जरिए देश में जागरुकता लगाना चाहती हैं। ऐसी ही महिलाओं को लेकर चली आ रही एक कुप्रथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए जल्द ही फिल्म 'एक कोरी प्रेम कथा' सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 'कुकड़ी प्रथा' के गंभीर मुद्दे को उठाती इस फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है।
रिलीज हुआ फिल्म का दर्दनाक टीजर
फिल्म से लीड अभिनेत्री के तौर पर डेब्यू कर रहीं खनक बुद्धिराजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'एक कोरी प्रेम कथा' का टीजर रिलीज किया है। वीडियो साझा करते हुए खनक ने लिखा, 'हर इस गूंगी जुबान की एकलौती आवाज है सभ्यता! पेश है मेरी फिल्म एक कोरी प्रेम कथा का टीजर।' यह एक महिला प्रधान फिल्म है, जिसे सोशल ड्रामा के तौर पर पेश किया गया है। सामने आए वीडियो में एक गांव की महिलाओं को शादी से जुड़ी एक बेहद पुरानी कुप्रथा से आज भी जूझते हुए दिखाया गया है। शादी से पहले किसी भी लड़की की वर्जिनिटी टेस्ट कराने की इस प्रथा के खिलाफ एक लड़की आवाज उठाती है और यही फिल्म की कहानी है।
चिन्मय पुरोहित के निर्देशन में बनी 'एक कोरी प्रेम कथा' एक संजीदा विषय पर बनी अलहदा किस्म की फिल्म है, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर देगी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि आज भी हमारे देश के गावं की कई महिलाओ को कुकड़ी प्रथा के कारण बहुत कुछ सहना पड़ता है। कुकड़ी प्रथा एक ऐसी प्रथा है, जिसमें महिला को वर्जिनिटी टेस्ट की कसौटी से गुजरना पड़ता है।
ये सितारे आएंगे नजर
'एक कोरी प्रेम कथा' का निर्देशन चिन्मय पुरोहित ने किया है। इस फिल्म में खनक बुद्धिराजा के अलावा राज बब्बर, पूनम ढिल्लन, अक्षय ओबेरॉय जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। बता दें, खनक बुद्धिराजा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'एक कोरी प्रेमकथा' का प्रीमियर लंदन में किया जाएगा।
Arjun Rampal: 'धाकड़' के फ्लॉप होने के एक साल बाद छलका अर्जुन रामपाल का दर्द, कह डाली यह बड़ी बात