फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akka Teaser Out Keerthy Suresh Radhika Apte’s Gangstar Web Series Release On Netflix

अक्का टीजर: 'औरतें सिर्फ घर नहीं कारोबार भी चलाती हैं', आमने-सामने होंगी कीर्ति और राधिका, कब आएगी सीरीज?

Sat, 17 Oct 2026 01:02 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 01:02 PM IST
सार

Akka Teaser Out: कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे स्टारर गैंगस्टर सीरीज 'अक्का' का टीजर जारी हो गया है। आइए जानते हैं कि यह सीरीज कब और कहां आने वाली है।

विज्ञापन
Akka Teaser Out Keerthy Suresh Radhika Apte’s Gangstar Web Series Release On Netflix
अक्का टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे जल्द ही आने वाली सीरीज 'अक्का' में एक साथ नजर आएंगी। यह 1980 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित गैंगस्टर ड्रामा है। अब नेटफ्लिक्स ने शनिवार को कीर्ति के जन्मदिन के मौके पर सीरीज का टीजर जारी कर दिया है। इसके साथ ही मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान किया।
विज्ञापन
Trending Videos

Akka Teaser Out Keerthy Suresh Radhika Apte’s Gangstar Web Series Release On Netflix
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया
क्या दिखाया गया है टीजर में?
टीजर में कीर्ति सुरेश 'भवानी' और राधिका आप्टे 'रुद्रा' के किरदार में नजर आ रही हैं। टीजर में ऐसी जगह की कहानी दिखाई गई है, जहां 800 साल से औरतों का राज चलता है। इसके बाद कीर्ति की एंट्री होती है, जो कहती हैं कि हमारे यहां औरतें सिर्फ घर नहीं, कारोबार भी चलाती हैं।

वहीं, जो भी उनके खिलाफ जाता है उसे सख्त सजा भी मिलती है। लास्ट में राधिका का एक छोटा सा सीन दिखाई देता है, जो कहता है कि बहनों का राज खत्म करने का समय आ गया है। ऐसे में यह साफ है कि सीरीज में राधिका और कीर्ति आमने-सामने नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Akka Teaser Out Keerthy Suresh Radhika Apte’s Gangstar Web Series Release On Netflix
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया
किसने किया है सीरीज का निर्देशन?
वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी 'अक्का' से धर्मराज शेट्टी निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उन्होंने ही इस सीरीज की कहानी भी लिखी है। इसकी कहानी पेरनुरु नाम की एक रियासत में सेट है, जिसे कई पीढ़ियों की महिलाओं ने बनाया, चलाया और सुरक्षित रखा है। परंपराएं, सत्ता की लड़ाई और आपसी दुश्मनी इसकी कहानी का अहम हिस्सा हैं।

कब रिलीज होगी 'अक्का'?
कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के अलावा इस सीरीज में तन्वी आजमी भी नजर आएंगी। आदित्य चोपड़ा, योगेंद्र मोगरे और अक्षय विधानी इसके कार्यकारी निर्माता हैं। 'अक्का' का प्रीमियर 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।
विज्ञापन

Akka Teaser Out Keerthy Suresh Radhika Apte’s Gangstar Web Series Release On Netflix
कीर्ति सुरेश - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं कीर्ति सुरेश?
एक बयान के अनुसार, कीर्ति ने कहा, 'हर साल दर्शकों से मिलने वाला प्यार इस दिन को मेरे लिए बेहद खास बनाता है। 'अक्का' के टीजर को रिलीज करके अपना जन्मदिन मनाना मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बेहद करीब है। भवानी उन सबसे अलग और यादगार किरदारों में से एक है, जिन्हें निभाने का मुझे मौका मिला है।'

राधिका आप्टे ने कही ये बात
वहीं, राधिका आप्टे ने कहा, 'यह बहुत अच्छा है कि 'अक्का' की रिलीज डेट की घोषणा और टीजर रिलीज कीर्ति के जन्मदिन के साथ हुई है। मुझे उम्मीद है कि यह हमारे लिए शुभ साबित होगा। 'रुद्रा' एक दिलचस्प किरदार है, जो अपने विश्वास के अनुसार चलती है और अपने आसपास की दुनिया को चुनौती देने से पीछे नहीं हटती।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed