काॅफी विद करण: कब से शुरू होगा करण जौहर का शो? नौंवे सीजन के पहले मेहमान बने सलमान; मेकर्स ने जारी किया प्रोमो
Salman Khan In Koffee With Karan: करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में सलमान खान पहुंचे। जहां उन्होंने और करण ने काफी बाते कीं। इसके साथ ही एक्टर करण से मजाकिया अंदाज में काफी कुछ कहते नजर आए।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
क्या पूछा करण ने सलमान से सवाल?
'कॉफी विद करण' के पहले एपिसोड में करण ने सलमान से पूछा कि क्या वह वर्जिन हैं? इस जवाब को सलमान प्रोमो में टालते हुए नजर आ रहे हैं। प्रोमो के शुरुआत में सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कॉफी विद करण के बाद हर कॉफी विद सलमान होगी।
सलमान को करण पर शक?
इसी प्रोमो में आगे सलमान खान करण से एक सवाल पूछते हैं कि क्या करण यह झूठ बोल रहे हैं कि यह उनका आखिरी सीजन है? क्योंकि इस वजह से सारे सेलेब्स उनके शो में शामिल होने राजी हो जाएंगे। इस पर करण जवाब देते हैं कि सच में यह उनका आखिरी सीजन ही है।
कल जारी हुआ था पोस्टर
करण जौहर के शो को और भी खास बनाने के लिए भाईजान शिरकत करेंगे। सामने आए 'कॉफी विद करण सीजन 9' प्रोमो में सलमान खान की झलक दिखी है। इसमें वे कहते दिखे हैं, '...तो मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण'। इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि 14 अक्तूबर को हमारे साथ देखिए 'कॉफी विद करण'। हालांकि, प्रोमो में यह स्पष्ट नहीं है कि सलमान खान पहले मेहमान बनकर आएंगे या इस सीजन के आखिरी एपिसोड में आएंगे।