{"_id":"67471eae718cb7d7e304faf8","slug":"aanchal-singh-talk-about-the-success-and-shooting-experiences-of-yeh-kaali-kaali-ankhein-2-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: 'काली काली आंखें' को मिली तारीफ से गदगद हैं आंचल, कहा- इतने प्यार की नहीं थी उम्मीद","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: 'काली काली आंखें' को मिली तारीफ से गदगद हैं आंचल, कहा- इतने प्यार की नहीं थी उम्मीद
Wed, 27 Nov 2024 06:59 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 27 Nov 2024 06:59 PM IST
सार
Aanchal Singh on Yeh Kaali Kaali Ankhein 2: आंचल सिंह हालिया रिलीज सीरीज 'काली काली आंखें' के दूसरे सीजन में नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने इसे मिले प्यार और अपने अनुभवों को लेकर कई रोचक बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग के लिए अभिनेत्री को तीन बजे सुबह में उठना पड़ता था।
विज्ञापन
आंचल सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @anchalsinghofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंचल सिंह की सीरीज 'काली काली आंखें' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। इसमें उनके साथ ताहिर राज भसीन, सौरभ शुक्ला, श्वेता त्रिपाठी और आंचल सिंह नजर आ रहे हैं। इनके अलावा इस बार गुरमीत चौधरी भी उनका साथ देते हुए नजर आ रहे हैं। शो में एक बार फिर से रणनीति और लुका-छिपी का खेल देखने को मिल रहा है। इसका पहला सीजन साल 2022 में आया था और अब दो साल बाद इसका अगला सीजन रिलीज हुआ है। अभिनेत्री ने हाल में ही शो से जुड़ी बातों पर जानकारियां साझा की हैं।
विज्ञापन
इतने प्यार की नहीं थी उम्मीद- आंचल सिंह
अभिनेत्री ने सीजन 2 को मिले प्यार पर दर्शकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों से इतने ज्यादा प्यार की उन्हें उम्मीद नहीं थी। दर्शकों ने इस शो को उनकी उम्मीद से भी ज्यादा प्यार दिया है। अभिनेत्री ने आगे बताया कि उन्हें लगातार अलग-अलग शहरों से लोग कमेंट और मैसेज के जरिए प्यार जता रहे हैं। अभिनेत्री ने आगे कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि सीजन 2 सीजन 1 से अच्छा नहीं होता है, लेकिन लोगों को इसका सीजन 2 काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। हम सभी ने इसे बहुत प्यार और शिद्दत से बनाया है। मैं बहुत खुश हूं कि हमारी सीरीज ट्रेंडिंग में है।
विज्ञापन
Divya Prabha: ऑल वी इमेजिन एज लाइट की अभिनेत्री दिव्या का करियर पकड़ने लगा रफ्तार, कर रही हैं मलयालम फिल्म
विज्ञापन
'चुनौती भरा रहा शूटिंग का अहसास'
आंचल ने इस बातचीत में आगे बताया कि इस बार काली काली आंखे में बहुत कुछ हो रहा है। इसमें पॉलिटिक्स, प्यार के साथ और भी कई चीजें देखने को मिल रही हैं। हालांकि, लोग इसमें प्यार के लिए हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह सीजन दो साल के बाद आया है। इस गैप के पीछे की वजह है कि लोगों द्वारा इसे प्यार मिल रहा है। कई लोगों को इस बार की स्टोरी लाइन, ड्रामा काफी नया लग रहा है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सीरीज को मुंबई, मनाली और लंदन में शूट किया गया है। इसके लिए उन्हें तीन बजे सुबह उठना पड़ता था। बर्फ के बीच इसकी शूटिंग करना उनके लिए काफी चुनौती भरा था, लेकिन उन्हें ये करने में काफी मजा आया।
Allu Arjun Movies: पुष्पा 2 से पहले देखें अल्लू अर्जुन की ये पांच शानदार फिल्में, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार
इस किरदार के बाद लगा मेरा नया जन्म हुआ है- आंचल
अभिनेत्री ने अपने किरदार अपूर्वा को लेकर कहा कि उसमें उन्हें काफी गहराई नजर आती है। उनका किरदार इमोशनल है, फाइटर है और वो हर परिस्थिति से लड़ने को तैयार रहती है। अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्होंने अपने किरदार से सीखा कि इंसान को वास्तविक जीवन में अपने स्वाभाव के प्रति ईमानदार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "अपूर्वा प्यार करती है, तो छिपाती नहीं है। वो हमेशा अपनी चीजों को दिखाने और कहने के प्रति ईमानदार रहती है। यह किरदार मेरे लिए जिंदगी भर खास रहेगा। इस किरदार के बाद लगा कि मेरा नया जन्म हुआ है।"
New Year Songs: 'किसिक' से लेकर 'आई नहीं' तक न्यू ईयर चार्टबस्टर सॉन्ग में शामिल, गानों की लिस्ट है हाई-फाई