Divya Prabha: ऑल वी इमेजिन एज लाइट की अभिनेत्री दिव्या का करियर पकड़ने लगा रफ्तार, कर रही हैं मलयालम फिल्म
निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ में अभिनेत्री दिव्या प्रभा भी एक अहम रोल में नजर आईं। हाल ही में इस अभिनेत्री को एक नई मलयालम फिल्म ऑफर हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' की कहानी दिल को छू लेने वाली है। इस फिल्म में महिलाओं के जीवन और उनके संघर्ष को बहुत ही अलग ढंग दिखाया गया है। इस फिल्म ने साल की शुरुआत में कान फिल्म महोत्सव में ग्रैंड प्रिक्स पुरस्कार जीता। इसके बाद से ही फिल्म की चर्चा हर जगह होने लगी। हाल ही में यह फिल्म भारत में भी रिलीज हुई। इस फिल्म में अनु का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिव्या प्रभा भी इसके बाद से चर्चा में आ गईं। खबर मिली है कि वह एक मलयालम फिल्म जल्द ही करने वाली हैं।
मलयालम फिल्म में होगा अहम किरदार
खबर है कि दिव्या प्रभा एक मलयालम फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं। उनकी अगली फिल्म थमार केवी द्वारा निर्देशित होगी। जिसमें वह आसिफ अली के साथ नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शुरुआती शूटिंग यूएई में होगी।
पहली भी की हैं मलयालम फिल्में
निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के कारण जरूर दिव्या प्रभा देश और विदेश में चर्चा का विषय बन गईं। लेकिन वह पहले से ही फिल्मों में काम कर रही हैं। दिव्या मलयालम फिल्मों में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने कई फिल्में मलयालम भाषा में की हैं। दिव्या मलिक और अरियिप्पु जैसी मलयालम फिल्मों में अहम किरदार में नजर आई थीं।
ऑल वी इमेजिन एज लाइट में बागी किरदार निभाया
दिव्या प्रभा ने पायल कपाड़िया निर्देशित फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ में अनु का किरदार निभाया है। यह एक बागी किस्म का किरदार रहा। इस किरदार को पर्दे पर दिव्या प्रभा ने बखूबी निभाया है। उन्हें इस किरदार को निभाने के लिए काफी तारीफ भी मिली। आगे भी वह अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार करने की ख्वाहिश रखती हैं। दिव्या प्रभा हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय करती हुई दर्शकों को आगे नजर आएंगी।