फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   web series The Broken News Season 2 Trailer released Sonali Bendre Jaideep Ahlawat Shriya Pilgaonkar said this

The Broken News Season 2 Trailer: इंतजार खत्म, 'द ब्रोकन न्यूज 2' का ट्रेलर रिलीज, सच भी बनेगा सनसनी!

Tue, 16 Apr 2024 04:54 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 04:54 PM IST
सार

'द ब्रोकन न्यूज' का दूसरा सीजन 3 मई, 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगा। इसमें दर्शकों को मीडिया की दुनिया में होने वाली दिलचस्प घटनाओं को देखने का मौका मिलेगा।
 

विज्ञापन
web series The Broken News Season 2 Trailer released Sonali Bendre Jaideep Ahlawat Shriya Pilgaonkar said this
वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। इस चर्चित वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस सीरीज का निर्देशन विनय वाइकुल ने किया है। कहानी संबित मिश्रा ने लिखी है। इसमें सीरीज में सोनाली बेंद्रे, श्रिया पिलगांवकर और जयदीप अहलावत अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही दर्शकों का दो साल लंबा इंतजार भी खत्म हो गया है। अब दर्शक इसे देखने के लिए उतावले हो रहे हैं। 'द ब्रोकन न्यूज' का दूसरा सीजन 3 मई, 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगा। इसमें दर्शकों को मीडिया की दुनिया में होने वाली दिलचस्प घटनाओं को देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


Ishwak Singh: ‘बर्लिन’ को मिल रही तारीफ से चमका इश्वाक का करियर, बोले, ‘मेरी अब तक की यात्रा शाहरुख खान जैसी’
विज्ञापन


सोनाली के लिए बेहद खास है 'द ब्रोकन न्यूज'
वेब सीरीज 'द ब्रोकन न्यूज' के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कहा कि यह उनके लिए हमेशा खास रहेगी। इसकी वजह है कि इसी से उन्होंने ओटीटी पर डेब्यू किया है। उन्होंने कहा कि सीरीज से जुड़े सभी लोग पहले सीजन को मिली प्रतिक्रिया से काफी खुश थे और उन्हें खुशी है कि वे एक नए सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं। सोनाली ने वेब सीरीज के निर्देशक विनय वाइकुल की तारीफ करते हुए उन्हें दूरदर्शी निर्देशक करार दिया। वहीं, अभिनेता जयदीप अहलावत ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि वे सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सीजन से दर्शक पहले से ज्यादा न्यूजरूम ड्रामा और एक्शन देखने की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे दूसरे सीजन पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ZEE5 (@zee5)



दर्शकों को बांधकर रखेगा दूसरा सीजन
अभिनेत्री श्रिया पिलागांवकर ने कहा कि 'द ब्रोकन न्यूज' की उनके दिल में एक खास जगह है। उन्होंने बताया कि दूसरे सीजन में राधा और दीपांकर एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते हुए दिखाई देंगे। इसे देखकर दर्शकों को काफी मजा आने वाला है। उन्होंने जयदीप और सोनाली के बारे में बात करते हुए कहा कि वे दोनों टैलेंट के पावरहाउस हैं। वहीं, सीरीज के निर्देशक विनय वाइकुल ने कहा कि वे दूसरे सीजन के निर्देशन को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस सीजन में दर्शकों को एक बार फिर से सच्चाई और सनसनीखेज के बीच की लड़ाई देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूसरा सीजन दर्शकों को बांधकर रखेगा। 

GOAT Movie: एआई का कमाल! विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में दिखेगा इस दिवंगत हीरो का कैमियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed