फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   We Can Change The Name Not The Existence Arya Babbar Reacts On Prateek Babbar Changing His Name To Smita Patil

Arya Babbar: ‘हम नाम बदल सकते हैं, वजूद नहीं’, प्रतीक बब्बर के नाम बदलने पर बोले भाई आर्य बब्बर

Tue, 25 Mar 2025 04:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 25 Mar 2025 04:27 PM IST
सार

Raj Babbar Family Dispute: राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने अपने नाम से बब्बर सरनेम हटाकर मां स्मिता पाटिल का नाम जोड़ लिया है। इसको लेकर अब राज बब्बर के दूसरे बेटे आर्य बब्बर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जानिए आर्य बब्बर ने इस पूरे मामले पर क्या कुछ कहा है।

विज्ञापन
We Can Change The Name Not The Existence Arya Babbar Reacts On Prateek Babbar Changing His Name To Smita Patil
आर्य बब्बर-प्रतीक बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम-@aaryababbar222 और @_prat

विस्तार

अभिनेता और राजनेता राज बब्बर का परिवार पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वजह है राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर की पहले अपने पिता से अनबन, उसके बाद पिता राज बब्बर को अपनी शादी में न बुलाना। फिर अभी हाल ही में इन खबरों को और भी बल तब मिला जब प्रतीक बब्बर ने अपने नाम के सरनेस से पिता का सरनेम बब्बर हटा दिया और अपना नाम बदलकर प्रतीक स्मिता पाटिल कर लिया। प्रतीक के पिता के सरनेम की जगह मां का नाम लगाने से बब्बर परिवार की अंदरूनी कलह और भी खुलकर सामने आ गई। अब इस मामले पर राज बब्बर के दूसरे बेटे और प्रतीक बब्बर के सौतेले भाई आर्य बब्बर की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी पहचान को आसानी से नहीं छोड़ सकता।

विज्ञापन

मैं कोई नाम रख लूं, रहूंगा बब्बर ही
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए आर्य बब्बर ने प्रतीक के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे सिर्फ इतना कहना है कि स्मिता मां हमारी भी मां हैं। वो कौनसा नाम रखना चाहते हैं और कौनसा नहीं रखना चाहते हैं, ये उनकी पसंद है। मैं कल को अपना नाम आर्य बब्बर से आर्य कर लूं, या राजेश कर लूं, मैं तब भी बब्बर ही रहूंगा न।”

विज्ञापन

प्रतीक कुछ भी सोच सकते हैं, वो स्वतंत्र हैं
आगे इस विषय पर और प्रतीक बब्बर द्वारा किए गए दावों पर बोलते हुए आर्य बब्बर ने कहा, “आप अपना नाम बदल सकते हो, वजूद नहीं। रहूंगा बब्बर ही, क्योंकि मेरा वजूद वही है। आप वो कैसे बदल सकते हो। ठीक है, लड़का समझ रहा है कि वह इस बारे में कैसे भी सोचना चाहे। मुझे इस बारे में जो भी कहना था, मैं पहले ही कह चुका हूं।”

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sonu Sood: सोनू सूद की पत्नी का हुआ रोड एक्सिडेंट, अभिनेता ने बताया कैसी है हालत

हम एक पब्लिक फिगर हैं, तो बातें तो होंगी ही
मीडिया में चल रही खबरों और लोगों की बातों पर आर्य बब्बर ने कहा, “हम एक ऐसा परिवार हैं, जो लोगों की नजरों में रहता है, तो बोला तो जाएगा ही। हम लोग इस बारे में कुछ भी नहीं कर सकते। ये बातें इस इंडस्ट्री का एक हिस्सा हैं। अंतत: हम पब्लिक फिगर हैं।”



यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान के स्टारडम से इंप्रेस हैं यह निर्देशक, शुरू से करना चाहते थे फिल्म में भाईजान को कास्ट

प्रतीक ने कहा- मैं अपनी मां की विरासत से जुड़ना चाहता हूं
इससे पहले प्रतीक बब्बर ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक हालिया इंटरव्यू में अपने नाम बदलने के बारे में बात करते हुए कहा था, “मुझे इसके नतीजों की कोई चिंता नहीं। मुझे परवाह इस बात की है कि जब मैं यह नाम सुनूंगा तो मुझे कैसा महसूस होगा। मुझे पूरी तरह से अपनी मां के नाम और उनकी विरासत से जुड़ना है। मुझे नहीं लगता कि किसी और नाम से उस विरासत को दागदार करने की जरूरत है। सिर्फ उनका नाम और उनकी विरासत होनी चाहिए। मैं यही बनने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अपनी मां की तरह बनने की कोशिश कर रहा हूं, अपने पिता की तरह नहीं।” प्रतीक ने अब अपना नाम प्रतीक स्मिता पाटिल रख लिया है।

इंस्टाग्राम पर अभी भी लिखा है ‘बब्बर’
प्रतीक ने अपने नाम से भले ही बब्बर हटाकर स्मिता पाटिल जोड़ लिया हो, लेकिन उनके इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट में अभी भी उनके नाम के आगे बब्बर लगा हुआ है। इंस्टाग्राम पर प्रतीक के अकाउंट पर उनका नाम प्रतीक पाटिल बब्बर दिखा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed