फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor Sonu Sood Update His Wife Health After Major Accident In Nagpur

Sonu Sood: डॉक्टरों की निगरानी में सोनू सूद की पत्नी, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट, जानिए अब कैसी है हालत

Tue, 25 Mar 2025 11:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 25 Mar 2025 11:03 PM IST
सार

Sonu Sood Wife Accident: सोनू सूद की पत्नी सोनाली एक हादसे में घायल हो गई हैं। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। अभिनेता के बाद अब अस्पताल ने भी उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं कैसी है उनकी हालत...

विज्ञापन
Actor Sonu Sood Update His Wife Health After Major Accident In Nagpur
सोनू सूद और उनकी पत्नी सोनाली सूद - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonu_sood

विस्तार

अभिनेता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोमवार की रात भीषण एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनको चोटें आई हैं। उनकी हालत पर अभिनेता सोनू सूद ने जानकारी साझी की। अब अस्पताल ने भी अभिनेता की पत्नी की हेल्थ अपडेट शेयर की है।

विज्ञापन

सोनू ने बताया अब ठीक हैं पत्नी
एएनआई के साथ बात करते हुए सोनू सूद ने पत्नी की हालत के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि “अब वह ठीक हैं। भगवान की कृपा से बच गई हैं। ओम साई राम।”

विज्ञापन

अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट
मैक्स हॉस्पिटल नागपुर ने अभिनेता की पत्नी की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा, “सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद उनकी बहन और भतीजे को कल रात लगभग 10:30 बजे मैक्स अस्पताल, नागपुर के आपातकालीन विभाग में लाया गया। तीनों मरीज अस्पताल पहुंचने पर होश में थे। उन्हें कई खरोंचें आई थीं और आंतरिक चोट के लिए उनकी जांच की गई, जिसमें कोई भी चोट नहीं मिली। उनके भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद और उनकी बहन निगरानी में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उनकी हालत स्थिर है।”

विज्ञापन
विज्ञापन


नागपुर में हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सोनाली सूद का एक्सिडेंट सोमवार देर रात को नागपुर में हुआ था। वो अपनी बहन के बेटे और एक अन्य महिला के साथ कहीं जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक, उनकी कार और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। हालांकि, किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं हैं। घटना एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार के आगे का हिस्सा काफी बुरी तरह डैमेज हुआ है।



यह खबर भी पढ़ें: Salman Khan: सलमान खान के स्टारडम से इंप्रेस हैं यह निर्देशक, शुरू से करना चाहते थे फिल्म में भाईजान को कास्ट


घटना से उबर रहीं हैं सोनाली
सोनाली फिलहाल नागपुर में हैं, जहां वो इस घटना से उबर रही हैं। सोनू सूद घटना की जानकारी मिलते ही सीधे नागपुर पत्नी के पास पहुंच गए हैं। जिसके बाद अब सोनू पत्नी के ही साथ हैं।

1996 में हुई थी सोनू और सोनाली की शादी
सोनू सूद ने साल 1996 में सोनाली से शादी की थी। कपल के दो बेटे भी हैं, जिनका नाम अयान और इशांत है। सोनाली सोनू सूद की फिल्म फतेह में बतौर प्रोड्यूसर जुड़ी थीं।


यह खबर भी पढ़ें: पंजाब की कैटरीना शहनाज ने ‘एक कुड़ी’ की डबिंग की शुरू, शेयर किया पोस्ट

‘फतेह’ में नजर आए थे सोनू सूद
सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता हाल ही में आई फिल्म ‘फतेह’ में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन भी सोनू ने ही खुद किया था। इस फिल्म की कहानी कोविड-19 महामारी के दौरान वास्तविक जीवन की साइबर क्राइम घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में सोनू सूद के साथ जैकलीन फर्नांडीज, नसीरुद्दीन शाह, विजय राज और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे कलाकार भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed