फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   WAVES Summit 2025: Maddock Films Founder Dinesh Vijan attends a panel discussion with Aamir Khan

WAVES Summit 2025: 'अगले दो साल में मैडॉक फिल्म्स ग्लोबल कंटेंट पर फोकस करेगा', वेव्स समिट में बोले दिनेश विजन

Sat, 03 May 2025 12:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 May 2025 12:42 AM IST
सार

Dinesh Vijan at WAVES Summit 2025: विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के दूसरे दिन आज शुक्रवार को कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। एक पैनल में मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजन भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
WAVES Summit 2025: Maddock Films Founder Dinesh Vijan attends a panel discussion with Aamir Khan
दिनेश विजन, आमिर खान व अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पहले विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आगाज गुरुवार 01 मई से मुंबई में हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इस चार दिवसीय समिट के दूसरे दिन शुक्रवार को देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं। मनोरंजन जगत के चर्चित चेहरे भी समिट का हिस्सा बिने। दूसरे दिन 02 मई को एक पैनल चर्चा में मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजन ने हिस्सा लिया। इसमें आमिर खान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


WAVES 2025: 'दर्शकों को जड़ों से जुड़ी कहानियां पसंद', वेव्स में बोलीं मोनिका शेरगिल, 'हीरामंडी' की दी मिसाल

विज्ञापन

दो साल की क्या है प्लानिंग?
दिनेश विजन ने 'भविष्य के स्टूडियो: भारत को विश्व स्टूडियो मानचित्र पर लाना' नाम के सत्र में हिस्सा लिया। इस दौरान दिनेश ने मैडॉक की अगले दो साल की प्लानिंग पर चर्चा की और बताया कि उनका ध्यान अब ग्लोबल कंटेंट की तरफ रहेगा। मैडॉक फिल्म्स के संस्थापक दिनेश विजान ने कहा, 'अगले दो वर्षों में हम, मैडॉक फिल्म्स में निश्चित रूप से क्वालिटी कंटेंट के लिए कड़ी मेहनत करेंगे'।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन

डिस्ट्रीब्यूशन को कहा भगवान
दिनेश विजन ने इस दौरान डिस्ट्रीब्यूशन के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि वह भगवान है। दिनेश विजन ने कहा, 'हम अपने कंटेंट को डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए ग्लोबर बनाएंगे, क्योंकि कंटेंट राजा हो सकता है, लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन भगवान है'। उन्होंने कहा कि कोलैबोरेशन हमें इंटरनेशनल जाने में मदद कर सकता है।

Comedy Mixtape In India: भारत में हुई कॉमेडी मिक्सटेप की शुरुआत, 30 और 31 मई को यहां जमेगा रंग

विज्ञापन

मैडॉक की फिल्में
बता दें कि मैडॉक फिल्म्स की चर्चित फिल्मों में 'स्त्री', 'स्त्री 2', 'मिमी', 'लुका छुपी', 'भेड़िया','चोर बाजार' और 'छावा' आदि नाम शामिल हैं। बीते वर्ष 'स्त्री 2' छाई रही तो। इस साल विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार किया। बात करें 'वेव्स' समिट की तो यह अभी 04 मई तक चलेगी, जिसमें सिनेमा के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी।

Pehchaan 2: जाति जनगणना से पहले मिलेगा ब्राह्मणों को अनोखा सम्मान, पहचान-2 में मेकर्स सुनाएंगे अनोखी कहानियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed