{"_id":"6645f19fa0cd5f5cb301c8b3","slug":"war-2-and-devara-actor-jr-ntr-donated-rs-12-5-lakh-to-sri-bhadrakali-sametha-veerabhadra-swamy-temple-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने जीता फैंस का दिल, इस मंदिर में दिया 12.5 लाख रुपये का दान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने जीता फैंस का दिल, इस मंदिर में दिया 12.5 लाख रुपये का दान
Thu, 16 May 2024 05:14 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 05:14 PM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर ने आंध्र प्रदेश स्थित श्री भद्रकाली समिता वीरभद्र स्वामी मंदिर में दान दिया है। खबर है कि उन्होंने 12.5 लाख रुपये दान में दिए।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर
- फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन फिल्म 'वॉर 2' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की जारी है, जिस पर बड़ी तेजी से काम किया जा रहा है। फिल्म के पहले भाग ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। निर्माताओं को उम्मीद है कि 'वॉर 2' भी बढ़िया प्रदर्शन करेगी। अपनी इस फिल्म के अलावा जूनियर एनटीआर एक और वजह से चर्चा में बने हुए हैं, जो बेहद खास है।
विज्ञापन
12.5 लाख रुपये का दिया दान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जूनियर एनटीआर ने आंध्र प्रदेश स्थित श्री भद्रकाली समिता वीरभद्र स्वामी मंदिर को दान दिया है। खबर है कि उन्होंने 12.5 लाख रुपये दान में दिए है। सुपरस्टार के इस काम से उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। मालूम हो कि आने वाली 20 मई को जूनियर एनटीआर अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर वो मुंबई में ही रहेंगे, क्योंकि वहीं पर 'वॉर 2' की शूटिंग हो रही है।
विज्ञापन
Deepika Ranveer: दीपिका-रणवीर के पहले बच्चे के सोनोग्राफी की नकली तस्वीर हुई वायरल, डीपफेक का हुए शिकार
विज्ञापन
रिलीज की तारीख पर सस्पेंस कायम
'वॉर 2' यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो इससे पहले 'ये जवानी है दीवानी' और 'वेकअप सिड' जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन भी एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। चर्चा है कि जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' में नेगेटिव किरदार में दिखेंगे।
Rajinikanth: विजयकांत को पद्म भूषण मिलने पर भावुक हुए रजनीकांत, सरकार का जताया आभार, कहा- उनकी बहुत याद आती है
जन्मदिन पर रिलीज हो सकता है पोस्टर या टीजर
जूनियर एनटीआर के फैंस उनके लुक को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक, उनके जन्मदिन के मौके पर 'वॉर 2' का या तो पोस्टर या फिर टीजर जारी हो सकता है। जूनियर एनटीआर 'वॉर 2' के अलावा 'देवरा' पर भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म से जान्हवी कपूर तेलुगु फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे।
Ankita Lokahnde: मंदिर में शॉर्ट्स पहन कर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले-ऐसे कपड़े क्यों पहने?