फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth Became Emotional after Vijayakanth honored Padma Bhushan He expressed gratitude to the government

Rajinikanth: विजयकांत को पद्म भूषण मिलने पर भावुक हुए रजनीकांत, सरकार का जताया आभार, कहा- उनकी बहुत याद आती है

Thu, 16 May 2024 01:56 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 16 May 2024 01:56 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने विजयकांत को पद्म भूषण मिलने पर उन्हें याद किया है। साथ ही उन्हें ये सम्मान देने के लिए सरकार का आभार प्रकट किया हैै। लंबी बीमारी से जूझने के बाद विजयकांत ने बीते साल 28 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कहा था।

विज्ञापन
Rajinikanth Became Emotional after Vijayakanth honored Padma Bhushan He expressed gratitude to the government
रजनीकांत और द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण लेती हुईं विजयकांत की पत्नी - फोटो : ट्विटर

विस्तार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने दोस्त और दिवंगत अभिनेता-राजनेता विजयकांत को याद किया है। उन्होंने विजयकांत को मरणोपरांत प्रतिष्ठित पद्म भूषण से सम्मानित करने के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने विजयकांत को अपना प्रिय मित्र बताते हुए कहा कि उनरी बहुत याद आती है। साथ ही रजनीकांत ने कहा कि पद्मा किताबों में अब दिवंगत अभिनेता-राजनेता का इतिहास होगा। 

विज्ञापन

विजयकांत की पत्नी ने लिया पद्म भूषण

रजनीकांत ने अपने वीडियो में विजयकांत की उपलब्धियों को याद किया। साथ ही बताया की उन्हें उनकी कमी बहुत महसूस होती है। अभिनेता और राजनेता विजयकांत 28 दिसंबर, 2023 को निधन हो गया था। विजयकांत की पत्नी प्रेमलता और उनके बेटे ने 9 मई को दिल्ली में उनका पद्म भूषण लिया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमलता को पद्म भूषण प्रदान किया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Scam 2010: हंसल मेहता की 'स्कैम' के तीसरे सीजन की घोषणा, वेब सीरीज के शीर्षक से भी उठा पर्दा


विजयकांत को याद कर भावुक हुए रजनीकांत 

साउथ सुपरस्टार ने कहा, 'केंद्र सरकार ने दिवंगत अभिनेता और मेरे दोस्त विजयकांत को पद्म भूषण से सम्मानित किया। इसके अलावा पद्मा 2024 की पुस्तकों में उनका इतिहास होगा। ये एक जश्न का अवसर होगा।' रजनीकांत ने कहा, 'यह उनके लिए सर्वोच्च सम्मान है। मगर यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि वह अब हमारे साथ नहीं हैं। उसके जैसा कोई नहीं होगा। मुझे उनकी बहुत याद आती है।'




लंबी बीमारी से जूझने के बाद कहा था दुनिया को अलविदा

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस 2024 (25 जनवरी) को डीएमडीके प्रमुख और विजयकांत को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पहचाना जाता है। लंबी बीमारी से जूझने के बाद उन्होंने बीते साल 28 दिसंबर को इस दुनिया को अलविदा कहा था। तमिल सिनेमा में वह एक बड़ा नाम थे। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया था। 

Ankita Lokahnde: मंदिर में शॉर्ट्स पहन कर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले-ऐसे कपड़े क्यों पहने?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed