फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vivek agnihotri film The bengal files trailer X review know users reaction

The Bengal Files Trailer X Review: ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर देख हैरान हुए दर्शक, बोले- रोंगटे खड़े करने वाला

Sat, 16 Aug 2025 02:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 16 Aug 2025 02:46 PM IST
सार

Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर आज शनिवार को रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद यूजर्स एक्स पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Vivek agnihotri film The bengal files trailer X review know users reaction
द बंगाल फाइल्स - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसपर विवाद छिड़ा हुआ है। अब फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स द्वारा एक्स पर उनके रिएक्शंस आ रहे हैं। लोगों को ट्रेलर की तारीफ करते देखा जा रहा है। जानिए आखिर क्या बोल रहे यूजर्स। 

विज्ञापन

नेटिजंस ने कहा- हैरान करने वाला ट्रेलर
'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर रिलीज होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ट्रेलर देखने के बाद एक यूजर ने कहा, ‘यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। 16 अगस्त 1946 में हुए डायरेक्ट एक्शन डे का एक हैरान करने वाला सच है। जो लोग इसे नकार रहे हैं, उन्हें शर्म से सिर झुका लेना चाहिए। एक रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर, 5 सितंबर का बेसब्री से इंतजार है। जरूर देखें।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर। यह ऐसा सच है, जिसे भारत अनदेखा करता आ रहा है। सिनेमाई रूप से शानदार, तकनीकी रूप से उत्कृष्ट और भावनाओं से भरपूर। बेहतरीन अभिनय और सशक्त सामाजिक संदेश।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी ट्रेलर को शानदार बता रहे हैं। 

विज्ञापन

 

 
 
 
 
 


कब रिलीज होगी फिल्म?
‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed