फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vishnu Vishal Jwala Gutta Blessed With A Baby Girl, Actor Shares The News With Fans

Vishnu Vishal: विष्णु विशाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ज्वाला गुट्टा ने दिया बेटी को जन्म

Tue, 22 Apr 2025 10:53 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 22 Apr 2025 10:53 AM IST
सार

Vishnu Vishal-Jwala Gutta: बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के घर किलकारी गूंजी है। उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद लोग अब कपल को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Vishnu Vishal Jwala Gutta Blessed With A Baby Girl, Actor Shares The News With Fans
ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तमिल अभिनेता विष्णु विशाल और बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के घर खुशखबरी आई है। क्योंकि कपल माता-पिता बना है। ज्वाला गुट्टा ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता विष्णु विशाल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। ये कपल का पहला बच्चा है, जो उनकी शादी के तकरीबन चार साल बाद हुआ है।

विज्ञापन

अभिनेता ने दी जानकारी
अभिनेता विष्णु विशाल ने अपने एक्स अकाउंट पर अपने घर नन्हीं परी के आगमन की जानकारी साझा की। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। आर्यन अब बड़ा भाई बन गया है। आज हमारी शादी की चौथी सालगिरह है। इसी दिन हम इस प्यारे से उपहार का भी स्वागत करते हैं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।” अपनी इस पोस्ट में अभिनेता ने ज्वाला गुट्टा को भी मेंशन किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha: मंदिर जाने पर ट्रोल्स को नुसरत का जवाब; ‘मुझे फर्क नहीं पड़ता, मैं नमाज भी पढ़ती हूं’

विष्णु विशाल ने साझा की बच्ची की तस्वीर
विष्णु विशाल ने अपनी इस पोस्ट के साथ में दो तस्वीरें भी साझा की हैं। पहली तस्वीर में नए माता-पिता अपनी बच्ची का हाथ थामे हुए हैं और दूसरी तस्वीर में उनके बेटे आर्यन अस्पताल में अपनी छोटी बहन को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि आर्यन विष्णु विशाल की पहली पत्नी से हुआ बच्चा है। ज्वाला गुट्टा से उनकी दूसरी शादी हुई है।

यह खबर भी पढ़ें: Shubhangi Atre Ex Husband Death: शुभांगी अत्रे के पूर्व पति पीयूष पूरे का निधन, अभिनेत्री ने जताया शोक

2021 में हुई थी विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा की शादी
विष्णु विशाल और ज्वाला गुट्टा ने 22 अप्रैल, 2021 को हैदराबाद में एक निजी शादी समारोह में शादी की थी। अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले दोनों ने लगभग दो साल तक डेट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed