फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vishal Bhardwaj said enjoyed as well as felt disgusted while watching Ranbir Kapoor starrer Animal

Animal: तारीफ करें या न करें? 'एनिमल' देखकर निर्णय नहीं ले पा रहे विशाल भारद्वाज, बोले- घृणा भी हुई और...

Wed, 24 Apr 2024 04:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Apr 2024 04:20 PM IST
सार

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' काफी विवादों में रही थी। हालांकि, विवादों के बावजूद फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की। अब इस फिल्म पर निर्देशक विशाल भारद्वाज ने भी अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Vishal Bhardwaj said enjoyed as well as felt disgusted while watching Ranbir Kapoor starrer Animal
विशाल भारद्वाज, एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले साल रिलीज हुई निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। इस फिल्म को लेकर मिले-जुले रिएक्शन आए थे। किसी को ये फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई थी तो किसी को इसके कुछ संवादों और दृश्यों से गंभीर आपत्ति थी। अब इस फिल्म को लेकर जाने-माने निर्देशक और संगीतकार विशाल भारद्वाज ने भी अपनी राय सामने रखी है। आइए जानते हैं

विज्ञापन


'एनिमल' पर बोले विशाल
रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' को लोगों ने महिला विरोधी फिल्म करार दिया था। अब विशाल भारद्वाज ने भी फिल्म पर बात की और कहा कि उन्हें फिल्म मनोरंजक भी लगी और घृणा भी हुई। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं फिल्म को लेकर अब तक एक निर्णय पर नहीं पहुंचा हूं। मुझे फिल्म मनोरंजक भी लगी और इससे नफरत भी हुई'। विशाल ने बताया कि समय के साथ दर्शकों की पसंद बदली है। 'एनिमल' की इतनी बड़ी सफलता बताती है कि इस तरह की फिल्मों की भी पर्याप्त मांग है'। विशाल 'कमीने', 'हैदर' और 'ओमकारा' आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

Rohed Khan: इस ऑस्ट्रेलियन हीरो ने BMCM में काम करने के लिए छोड़ी 'स्क्विड गेम', शूटिंग के आखिरी दिन हुआ यह
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय गुप्ता भी कर चुके हैं तारीफ
कुछ वक्त पहले फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने भी अपने एक्स अकांउट पर एनिमल को लेकर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने दूसरी बार 'एनिमल' देखी है। यह फिल्म उन्हें पहली बार से भी ज्यादा पसंद आई है। उन्होंने निर्देशक संदीप रेड्डी के निर्देशन और रणबीर कपूर के अभिनय की भी तारीफ की। संजय ने अपनी पोस्ट में लिखा,'संदीप रेड्डी के निर्देशन और रणबीर कपूर की अदाकारी पूरी फिल्म का सबसे मजबूत पहलू है। फिल्म की कहानी के साथ हर सीन को सर्वश्रेष्ठ बनाया गया है। काफी मेहनत और और दृढ़ता के साथ यह फिल्म बनाई गई है'। संजय अपनी 'कांटे' और 'काबिल' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
Aparna Das-Deepak Wedding: एक-दूजे के हुए अपर्णा दास और दीपक परम्बोल, सामने आईं विवाह की तस्वीरें

बॉक्स ऑफिस पर की बंपर कमाई
पिता और पुत्र के रिश्ते पर बनी एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काटा। यह फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे लंबी फिल्मों में से एक थी। फिल्म की पूरी अवधि 3 घंटे और 21 मिनट थी। 'एनिमल' का संगीत भी लोगों को खूब पसंद आया। सतरंगा, पहले भी मैं, अर्जन वैली और पापा मेरी जान समेत सभी गाने खूब हिट रहे। 
Sona Mohapatra: 'सेंटी अखियां' में सोना महापात्रा का अनोखा अंदाज, मैक्सिकन आर्टिस्ट के लुक को किया कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed