फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sona Mohapatra Ram Sampath inspiration from Mexican painter Freida Kahlo for the video song Senti Akhiyaan

Sona Mohapatra: 'सेंटी अखियां' में सोना महापात्रा का अनोखा अंदाज, मैक्सिकन आर्टिस्ट के लुक को किया कॉपी

Wed, 24 Apr 2024 04:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 24 Apr 2024 04:12 PM IST
सार

सोना महापात्रा और राम सम्पत ने अपने वीडियो सॉन्ग 'सेंटी अखियां' के लिए मैक्सिकन पेंटर फ्रीडा काहलो से प्रेरणा ली है।

विज्ञापन
Sona Mohapatra Ram Sampath inspiration from Mexican painter Freida Kahlo for the video song Senti Akhiyaan
सोना महापात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड सिंगर सोना महापात्रा सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोना की आवाज लोगों को बेहद पसंद भी है। सोना मोहापात्रा और म्यूजिक कंपोजर राम सम्पत एक बार फिर से लेकर आए है एक धमाकेदार म्यूजिकल वीडियो। इस वीडियो सॉन्ग का नाम है 'सेंटी अखियां'। इस गाने के लिए सोना ने मैक्सिकन पेंटर फ्रीडा काहलो से प्रेरणा ली है।
विज्ञापन


सोना महापात्रा ने कहा
''मैं हमेशा लीजेंडरी मैक्सिकन आर्टिस्ट फ्रीडा काहलो की फीयरलेस स्पिरिट, कला और उनके खास फैशन से प्रेरित रही हूं। मैंने एक छात्र के रूप में उनकी सभी पेंटिंग्स के पोस्टकार्ड प्रिंट को फ्रेम करवाया साथ ही उन्हें मैंने अपने हॉस्टल की दीवारों पर लगाया था।'' आगे सोना महापात्रा ने कहा, '' मुझे फ्रीडा के फोटो खिंचवाते वक्त पोज देने का तरीका बेहद पसंद है। मुझे यह अच्छा लगता है कि वह (फ्रीडा) घनी और चढ़ी हुई भौहें रखती थी, किसी भी रंग के कपड़े पहनती थी। एक मैक्सिकन के रूप में उन्होंने अपनी जड़ों और गौरवान्वित और आत्मविश्वास के महसूस कराया है।''
विज्ञापन



राम सम्पत है अहम
कंपोजर और भारतीय संगीतज्ञ राम सम्पत दो दश्कों से मेरे साथ इस अहम यात्रा का हिस्सा रहे हैं। जब भी हमारे लिए संगीत बनाने की बात आती है तो राम सम्पत अपने बेहतरीन संगीत का निर्माण करते हैं। सोना महापात्रा ने कहा, ''संगीत वीडियो बनाने का विचार राम सम्पत का है, जहां सोना-फ्रीडा से मिलती हैं। राम सम्पत को लगता है कि 'सेंटी अखियां' के संगीत में आपको लैटिन अमेरिकन फ्लेवर मिलेगा। यह संगीत कई चीजो को दर्शाता है, जो हमारी पृष्टभूमि से जुड़ी हुई हैं। यह सामान्य प्रेम को भी दर्शाता है, जो कि आम लोगों की नजर में सुंदर माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सोना महापात्रा ने कहा, ''हमारी इस टीम में एक नए फिल्म मेकर जुड़ गए हैं, जिनका नाम ऐरोफिसियो है। ऐरोफिसियो आज की तकनीक और एआई से हमारी मदद करते हैं। इसमें गिटार, हार्मोनियम और ऐसे कई फ्यूजन हैं, जिनमें लैटिन शैली की झलक देखने को मिलेगी। मुझे लगता है कि अगर आज फ्रीडा जिंदा होती तो वह इस गाने पर डांस करके बेहद खुश होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed