{"_id":"6628cd3a02531c62610ca23a","slug":"australian-hero-rohed-khan-left-squid-game-to-work-in-bmcm-also-got-call-for-ibrahim-ali-khan-movie-sarzameen-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohed Khan: इस ऑस्ट्रेलियन हीरो ने BMCM में काम करने के लिए छोड़ी 'स्क्विड गेम', शूटिंग के आखिरी दिन हुआ यह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rohed Khan: इस ऑस्ट्रेलियन हीरो ने BMCM में काम करने के लिए छोड़ी 'स्क्विड गेम', शूटिंग के आखिरी दिन हुआ यह
Wed, 24 Apr 2024 02:43 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:43 PM IST
सार
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में रोहेद खान ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अभिनय करने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
रोहेद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही धमाल मचा रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। बॉलीवुड के जाने-माने नामों के अलावा इस फिल्म में एक ऑस्ट्रियाई अभिनेता ने भी काम किया है। उस अभिनेता का नाम है रोहेद खान, जिन्होंने फिल्म में आतंकवादी का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
कॉन्ट्रैक्ट पर कर चुके थे साइन, फिर भी किया मना
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में रोहेद खान ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अभिनय करने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' को ठुकरा दिया था। उन्होंने बताया कि वह वेब सीरीज के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर चुके थे, फिर भी उन्होंने 'बड़े मियां छोटे मियां' में काम करने को चुना। खान ने एक और दिलचस्प बात बताते हुए कहा कि वह करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी अभिनय करने वाले थे, लेकिन बाद में इस फिल्म पर काम बंद हो गया।
विज्ञापन
Aavesham Box Office Collection: 20 करोड़ के बजट वाली 'आवेशम' ने मचाया तहलका, बना डाला यह नया रिकॉर्ड
विज्ञापन
बतौर मॉडल की थी करियर की शुरुआत
रोहेद खान ने बताया कि उनकी बहन ने उन्हें 'स्क्विड गेम' मे काम करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि इसकी शूटिंग की तारीख 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ टकरा रही थी। ऐसा नहीं होता तो वह 'स्क्विड गेम' में भी काम कर लेते। मालूम हो कि खान ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। वह फिल्में और टीवीसी करना चाहते थे। 'तख्त' में उन्हें काम भी मिल गया था, जोकि उनका पहला प्रोजेक्ट था, मगर बाद में फिल्म पर काम ही बंद हो गया।
Family Star On OTT: फ्लॉप होते ही ‘फैमिली स्टार’ ने पकड़ा ओटीटी का रास्ता, महीने भर भी नहीं टिकी थियेटर में
शूटिंग के आखिरी दिन आया 'सरजमीन' के ऑडिशन के लिए फोन
रोहेद खान ने बताया कि जब वह 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग के आखिरी दिन वैनिटी में मौजूद थे, तब उन्हें फिल्म 'सरजमीन' का ऑडिशन देने के लिए फोन आया था। फिल्म के निर्देशक कायोज ईरानी को उनका ऑडिशन पसंद आ गया था। इसके बाद वह शूटिंग के लिए मनाली चले गए थे। बता दें कि इस फिल्म से बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी बतौर निर्देशक अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस फिल्म में काजोल भी नजर आएंगी।
Sahiba-Diljit: फिल्म के सेट पर साहिबा के बगल में ही बैठे थे दिलजीत, फिर भी आधे घंटे तक क्यों नहीं चला पता?