Thalapathy Vijay: 'लियो' की रिलीज से पहले विजय ने किया यह कारनामा, अपने इस अंदाज से लूटा फैंस का दिल
पिछले दिनों 'लियो' के मेकर्स ने तमिल सुपरस्टार का नया लुक जारी किया था, जो काफी दिलचस्प था। अब स्टूडेंट्स के सम्मान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विजय ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विस्तार
तमिल सुपरस्टार दलपति विजय अपनी आगामी फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है। पिछले दिनों 'लियो' के मेकर्स ने तमिल सुपरस्टार का नया लुक जारी किया था, जो काफी दिलचस्प था। अब स्टूडेंट्स के सम्मान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में विजय ने अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विजय का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विजय साउथ सिनेमा का एक लोकप्रिय नाम है और उनके काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लियो को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। मेकर्स ने ‘लियो’ में अभिनेता के लुक को रिवील कर के दर्शकों को एक बड़ा तोहफा दिया। अब कुछ समय पहले विजय को तमिलनाडु में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम से विजय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह वह छात्रों के साथ भीड़ के बीच बैठे देखे जा सकते हैं।
#ThalapathyVijay - The Embodiment of Simplicity & Positivity ❤️💯
विज्ञापन विज्ञापन
That sums up the day 🖖#VIJAYHonorsStudents #Thalapathy pic.twitter.com/vnfzlcmcMY— VCD (@VCDtweets) June 17, 2023
छात्रों के बीच बैठे नजर आए अभिनेता
सोशल मीडिया पर विजय की वायरल इस तस्वीर में अभिनेता के प्रशंसकों ने उनकी सादगी की सराहना की है और बिना किसी विशेष सुविधा के बच्चों के बीच बैठने के लिए उनकी प्रशंसा की। इस तस्वीर में विजय पीले रंग की शर्ट और ब्लू डेनिम में काफी डैशिंग लग रहे हैं। फैंस ने इस तस्वीर के कमेंट सेक्शन में विजय की तारीफों के पुल बांध दिए है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यही वजह है कि आज साउथ अभिनेताओं का क्रेज दुनिया पर चढ़ा हुआ है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘विजय हमेशा दिल जीत लेते हैं।’
Onir: समलैंगिक समुदाय के समर्थन का दिखावा करती है इंडस्ट्री, ओनिर ने किया बॉलीवुड के होमोफोबिक होने का दावा
फिल्म ‘लियो’ में आएंगे नजर
आपको बता दें कि विजय की इस आगामी फिल्म में तृषा लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, संजय दत्त फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय दत्त फिल्म में दलपति विजय के पिता की भूमिका में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में विजय 40 के दशक के गैंगस्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।