Vijay Sethupathi: इस भारतीय फिल्म को देख फूट-फूट कर रोए चीनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Vijay Sethupathi: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि विजय सेतुपति की फिल्म को थिएटर में देखते हुए चीनी दर्शक भावुक हो गए।
विस्तार
विजय सेतुपति की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ ने भारत में लोगों की सराहना प्राप्त की और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। पिछले साल नवंबर में यह फिल्म चीनी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म चीन में 10वीं सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन गई। अब सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चीनी दर्शक फिल्म को देखकर भावुक नजर आ रहे हैं।
चीनी दर्शकों की आंखें हुईं नम
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म को देखकर चीनी दर्शक भावुक हो गए। थिएटर में में पिता-पुत्री के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म को देखकर चीनी दर्शक भावुक होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल क्लिप को गब्बर सिंह नामक अकाउंट पर एक्स पर शेयर किया गया, जिसके कैप्शन में लिखा था, "किसी तरह पिता-पुत्री भारतीय फिल्में चीन में वाकई अच्छा प्रदर्शन करती हैं। दंगल, सिंगिंग सुपरस्टार और अब महाराजा।"
Somehow Father-daughter Indian movies do really well in China. Dangal, Singing Superstar and now Maharaja. pic.twitter.com/CeSlNPDknk
विज्ञापन विज्ञापन
— Gabbar (@GabbbarSingh) January 4, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Raghav Tiwari: पहले मारा चाकू फिर लोहे के रॉड से किया हमला, क्राइम पेट्रोल के इस एक्टर पर हुआ अटैक
चीन में ये रिकॉर्ड किया कायम
विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ पिछले पांच वर्षों में चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने चीन में ‘महाराजा’ की बॉक्स ऑफिस सफलता पर अपडेट शेयर करने के लिए अपने एक्स हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने फिल्म का पोस्टर पोस्ट करते हुए लिखा, "महाराजा 2018 के बाद से चीन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने 91.55 करोड़ रुपये कमाए हैं। बहुत बढ़िया।"
Maharaja has become the highest-grossing Indian film in China since 2018, reaching Rs 91.55 crore. Well done👍👍 pic.twitter.com/sq9SUY8D5F
— Yu Jing (@ChinaSpox_India) January 5, 2025
यह खबर भी पढ़ें: Hina Khan: कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना खान ने साझा की सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा- ‘साल 2025 की पहली शूटिंग’
ये फिल्में भी चीन में कर चुकी हैं अच्छा प्रदर्शन
विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ के अलावा आमिर खान की ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, आयुष्मान खुराना की ‘अंधाधुन’ और रानी मुखर्जी की ‘हिचकी’ जैसी अन्य भारतीय फिल्मों ने भी चीन में अच्छा प्रदर्शन किया है। निथिलन समिनाथन द्वारा निर्देशित। फिल्म में विजय सेतुपति अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, नट्टी सुब्रमण्यम, अभिरामी गोपीकुमार, दिव्यभारती, सिंगमपुली, अरुलदोस, मुनीशकांत, सच्चा नामीदास, मणिकंदन और भारतीराजा ने भी अभिनय किया।